×

Jaipur Video Viral: 78 साल की बुजुर्ग महिला सड़क पर बेचती है गुलाब, वीडियो देख कर आजएंगे आंख से आंसू

Jaipur video viral: दरअसल यह वीडियो जयपुर शहर का है। जिसमें एक महिला गुलाब बेच रही है। वह सबके पास जाकर गुलाब बेचती है। लेकिन कोई भी उनके गुलाब नहीं खरीदता है। वह सबसे बहुत रिक्वेस्ट करती है कि कोई उसके गुलाब खरीद ले, लेकिन कोई भी उसकी सुनता नहीं है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 31 Oct 2022 12:45 AM GMT
X

Jaipur video viral(video-social media)

Jaipur Video Viral: मुख्य सड़क पर जब भी हम जाते हैं तो हमें बहुत सारे ऐसे लोग मिलते हैं जो छोटी मोटी चीजे हमें बेचते हैं। जैसे पेन, फूल, गुब्बारे और भी कई सारी चीजे लेकिन जब यह काम छोटे बच्चे या बुजुर्ग करते हैं। तो बहुत बुरा लगता है। क्योंकि बच्चों की उम्र पढ़ने की होती है। तो बुजुर्ग लोगों की आराम करने की होती है। लेकिन फिर भी वह इतनी मेहनत करते हैं। वो कहते हैना कि गरीबी इंसान से कुछ भी करा सकती है। सोशल मीडिया पर भी बुजुर्ग लोगों को वीडियो वायरल होती रहती है। जिसमें वह अपना पेट पालने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।

सिर पर लाल दुपट्टा और हाथ में गुलाब पकड़े 78 साल की यह महिला बिना थके, मेहनत कर रही है, यह वीडियो करदेगा आपको भावुक

दरअसल यह वीडियो जयपुर शहर का है। जिसमें एक महिला गुलाब बेच रही है। वह सबके पास जाकर गुलाब बेचती है। लेकिन कोई भी उनके गुलाब नहीं खरीदता है। वह सबसे बहुत रिक्वेस्ट करती है कि कोई उसके गुलाब खरीद ले, लेकिन कोई भी उसकी सुनता नहीं है। उसे हम इंसानों से कोई उम्मीद नहीं थी फिर अचानक से एक शख्स आता है और उसके सारे गुलाब खरीद लेता है। फिर वह बुजुर्ग महिला बहुत खुश हो जाती है। लेकिन वह शख्स घुटनों के बल पर बैठ कर उस महिला को फिर से वह गुलाब दे देता है। यह सब देख कर महिला बहुत इमोशनल हो जाती है और मुस्कुराने लगती है।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

इस भावुक वीडियो को सोशल मीडिया पर खुद mayurprajapat00 नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा उम्र सिर्फ एक संख्या है !! मुझे गुलाब बेचने वाला गुलाब मिला, वीडियो पर अब तक 1.2 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स को वीडियो बेहद पसंद आया है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा महिला की मुस्कान आशा और शक्ति का प्रतीक है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप बहुत ही दयालू हो आपके लिए एक सेल्यूट तो बनता है। सभी यूजर लड़के की बहुत तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story