×

Video Viral: कुत्तों के झुंड ने मजे से खेला गुब्बारे के साथ, वीडियो देख कर हो जाएगा दिल खुश

Dogs Video Viral: वायरल वीडियो में काले और भूरे कुत्ते गुब्बारे से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आराध्य क्लिप में कुत्तों को गुब्बारे के साथ खेलते हुए दिखाया गया है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 8 Nov 2022 11:39 AM GMT
Dogs Video Viral
X

Dogs Video Viral(video-social media)

Dogs Video Viral: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स देखना बेहद पसंद करते हैं। क्योंकि हम इंसानों को जानवरों के बीच में जो भी एक्टिविटी होती है उसे देखना बहुत पसंद होता है। क्यूंकि वह कभी बहुत अतरंगी हरकत करते हैं। तो कभी इंसानों की तरह कुछ हरकते करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा कुत्तों के वीडियो होते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि कुत्ते कितने समझदार होते हैं। वह अपने मालिक की हर बात मानते हैं और समझते भी है। सोशल मीडिया पर कुछ कुत्तों के झुंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गुब्बारे से खेल रहे हैं।

कुत्तों ने अपने सिर से गुब्बारे को कूदते और धक्का मारते हुए खेला, वीडियो बना देगा आपका दिन

वायरल वीडियो में काले और भूरे कुत्ते गुब्बारे से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आराध्य क्लिप में कुत्तों को गुब्बारे के साथ खेलते हुए दिखाया गया है। उन्हें अपने सिर से गुब्बारे को कूदते और धक्का देते देखा जा सकता है। जब गुब्बारा वापस जमीन पर आने लगता है, तो वे उछलते हैं और उसे वापस हवा में धकेल देते हैं। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि सभी गुब्बारे को बहुत पसंद कर रहे हैं। वह एक दम बच्चों की तरह खेल रहे हैं। जैसे बहुत सारे दोस्त एक साथ मिलकर ग्राउंड में बॉल या गुब्बारे से खेलते हैं। वैसे ही कुत्ते भी एन्जॉय कर रहे हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा बहुत मजा आया, वीडियो पर अब तक 23 हजार लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अब मैं इस तथ्य को समझ गया हूं कि 'कुत्ते इंसानों से बेहतर हैं। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा इन्हें देख कर तो बचपन के दिन याद आ गए, कैसे मस्ती से खेल रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story