Kanpur Dehat News: पेशी पर आया मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार, हत्या और रेप के मामले में था अभियुक्त

Kanpur Dehat News: पुलिस की बड़ी लापरवाही शुक्रवार को न्यायालय परिसर में सामने आई। यहां कानपुर देहात जेल में बंद हत्या, बलात्कार और पॉक्सो का मुजरिम न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था।

Manoj Singh
Published on: 28 July 2023 1:39 PM GMT
X

Kanpur Dehat News: पुलिस की बड़ी लापरवाही शुक्रवार को न्यायालय परिसर में सामने आई। यहां कानपुर देहात जेल में बंद हत्या, बलात्कार और पॉक्सो का मुजरिम न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक गुड्डू उर्फ पवन गौतम नाम का अभियुक्त कानपुरनगर के कल्याणपुर का रहने वाला है। जो धारा 595, 307, 376 के साथ पॉक्सो एक्ट में आरोपी था। सीजेएम कोर्ट में तारीख पर लाया गया गुड्डू कपड़े बदलकर न्यायालय से सबको चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। गुड्डू उर्फ पवन गौतम का कोर्ट से भागते सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। कानपुर देहात के माती न्यायालय में ये मामला हुआ। पुलिस की कई टीमों को उसे तलाशने में लगाया गया है।

Manoj Singh

Manoj Singh

Next Story