×

Aligarh News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत

Aligarh News: बन्नादेवी थाना क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय महिला को सड़क पर रौंदते हुए हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। aLIGनहीं हुई शिनाख्त, अपनों के इंतजार में मोर्चरी में रखी महिला की लाश।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 July 2023 12:34 PM GMT
X

Aligarh News: बन्नादेवी थाना क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय महिला को सड़क पर रौंदते हुए हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। अज्ञात वाहन सवार महिला को मौत की नींद सुलाने के बाद लोगों को मौके पर आता देख वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मौके पर इकट्ठा लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर खून से लथपथ पड़ी महिला को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 40 वर्षीय मृतक महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर 72 घंटे के लिए अपनों के इंतजार में डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे स्थित कोल तहसील के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त सामने आया है जब एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला सड़क पार कर किसी काम के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर कुचल दिया और वारदात को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। महिला को सड़क पर कुचलते हुए देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं एक्सीडेंट में मौत की शिकार हुई मृतक महिला तहसील कोल क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की शिनाख्त कराए जाने की काफी कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त ना होने पर पंचायत नामा भरकर डेड बॉडी को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना के बाद पुलिस मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तलाश में जुटी हुई है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story