×

Nysa Devgan Video Viral: फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आई अजय देवगन की बेटी न्यासा, पैप्स के सामने दिखीं असहज, वीडियो वायरल

Nysa Devgan Video Viral: वीडियो में न्यासा देवगन अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ नजर आ रही है। ये वीडियो वहां मौजूद पैपराजी ने बनाया है, अच्छे दोस्त ओरहान अवात्रामणि को 'बास्टियन' से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 26 Dec 2022 8:21 AM GMT
Nysa Devgan Video Viral
X

Nysa Devgan Video Viral(video-social)

Nysa Devgan Video Viral: 25 दिसंबर 2022 के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है, इस दिन लोग मिलकर सजावट करते हैं। पार्टी करते हैं, हर सड़क पर सजावट रौशनी होती है। हर व्यक्ति अपने परिवार दोस्तों के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाते है। सभी इस दिन सुन्दर ड्रेस पहनते हैं कुछ लोग तो सैंटा के कपड़े भी पहनते हैं, टिनसेल टाउन में क्रिसमस पर सबसे शानदार उत्सव देखने को मिले। ऐसा इसलिए क्योंकि अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन पार्टी में दिखी उन्होंने भी दोस्तों के साथ मिलकर बहुत फन किया, लेकिन उसी समय उन्हें बहुत ट्रोल भी किया गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ नजर आईं न्यासा देवगन, यूजर्स ने लिया जमकर ट्रोल

वीडियो में न्यासा देवगन अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ नजर आ रही है। ये वीडियो वहां मौजूद पैपराजी ने बनाया है, अच्छे दोस्त ओरहान अवात्रामणि को 'बास्टियन' से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ रखा है, दोनों ने जब पैप्स को वेन्यू के बाहर खड़ा देखा, तो वे भ्रमित हो गए तो वह आगे की बजाए पीछे की ओर चलने लगे, इसके बाद दोनों कार में बैठ जाते हैं। वीडियो में न्यासा देवगन ने गुलाबी रंग की एक शानदार हॉट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। जिमसें वह बहुत हॉट लग रही है। मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स लगाई है।

वीडियो कुछ ही पल में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग वीडियो देख अपने विचार दे रहे हैं, जिसमें कुछ ने कहा न्यासा और ऑरी चलने के दौरान नशे में थे। यूजर्स ने वीडियो देख ट्रोल करना शुरू कर दिया जिसमें एक यूजर ने लिखा माई गॉड, ये नशे में दिखती है, सस्ते नशे", एक अन्य ने कमेंट किया, "दुख की बात है कि लड़कियां इन दिनों क्या पहन रही हैं। सभी यूजर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का ये वीडियो देख काफी गुस्सा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छा गया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story