×

Ajay Devgn Daughter: अजय देवगन की लाड़ली बेटी न्यासा का वीडियो वायरल, यहाँ करती मिलीं मस्ती

Ajay Devgn Daughter Nyasa Devgn Video: न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जो एक रेस्तरां का है। आप भी देखिये उनका ये बेहतरीन वीडियो।

Shweta Srivastava
Published on: 21 July 2022 1:47 PM GMT
X

Nyasa Devgn Video (Image Credit-Social Media)

Nyasa Devgn Video: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों दोस्तों के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जो एक रेस्तरां का है जिसका खूबसूरत नज़ारा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में न्यासा समुद्र के नज़ारों के साथ डिनर करती नज़र आ रहीं हैं। आप भी देखिये उनका ये बेहतरीन वीडियो।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ पूरे यूरोप की यात्रा कर रही हैं और हाल ही में मायकोनोस ( Mykonos) से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। न्यासा के करीबी दोस्त ओरहान अवतरमणि ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और फैंस के सामने समुद्र तट पर उनके रीसेंट डिनर की एक झलक शेयर की।

आपको बता दें इस शॉर्ट वीडियो में न्यासा वाइन ग्लास पकड़े हुए पोज दे रहीं हैं । उन्होंने मायकोनोस के लिटिल वेनिस में सनसेट के साथ अपना डिनर किया। अपने खाने की मेज से समुद्र के नज़ारे की ओर देखते हुए न्यासा की बेहद खूबसूरत झलक इस वीडिओ में आप देख सकते हैं, ओरहान ने लिखा, "स्पेगेटी डिनर w / my best @nysadevgan और अब तक का सबसे अच्छा दृश्य।"

स्टार किड ने मायकोनोस में अपने दोस्तों के साथ पार्टी भी की। न्यासा की सहेली ने उसके साथ एक रेस्टोरेंट से एक और तस्वीर शेयर की है जहाँ न्यासा ने नीले रंग की वर्साचे ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने ग्रीस की सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ न्यासा की एक ग्रुप फोटो भी लगाई है।

इस महीने की शुरुआत में न्यासा नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम गई थीं, जहां उनकी मुलाकात जान्हवी कपूर और वरुण धवन से हुई, जो बावल की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ नताशा दलाल भी शामिल हुईं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया था, "एम्स्टर्डम में खोया (यूनिकॉर्न इमोजी)।" एम्सटर्डम से पहले न्यासा अपने दोस्तों के साथ स्पेन में थीं। इससे पहले वह लंदन में थीं। लंदन में दोस्तों के साथ उनकी पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही थीं।

न्यासा काजोल और अजय देवगन की बड़ी बेटी हैं। उनका एक भाई युग है जिसका जन्म 2010 में हुआ था। इस कपल ने 1999 में शादी की। फिलहाल न्यासा स्विट्जरलैंड में ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही है। जबकि न्यासा दुनिया भर की जगहों की खोज में सबसे अच्छा समय बिता रही है, ये अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या वो अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलेगी और फिल्मी दुनिया की तरफ अपना रुख करेंगी या नहीं। अजय ने एक बार न्यासा की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया था कि, "मुझे नहीं पता कि वो इस लाइन में आना चाहती है या नहीं। अब तक उसने कोई भी संकेत नहीं दिया है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। वो फिलहाल विदेश में है, अभी पढ़ रही है।"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story