TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Amethi News : बीजेपी नेता ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए स्मृति को खून से लिखा खत

Amethi News : अमेठी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों ने भूपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को एक बार फिर प्रदर्शन किया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 21 July 2023 11:11 AM GMT
X

Amethi News : अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इलाके में भ्रष्टाचार रोकने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए खून से स्मृति ईरानी को चिट्ठी लिखा। बीजेपी समर्थित बीडीसी भूपेंद्र मिश्र ने पूर्व प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रमुख सरकारी धन को लूट रहा है और कहता है कि स्मृति ईरानी का हमने घर बनवाया है। निजी सचिव विजय गुप्ता से बात करने की बात कह कर कोई काम नहीं करता है। इसके पूर्व भी बीडीसी सदस्यों ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन किया था।

अमेठी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट का आरोप लगाते हुए बीडीसी सदस्यों ने भूपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को एक बार फिर प्रदर्शन किया। इस दौरान भूपेंद्र मिश्र ने पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चैरसिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि घनश्याम चैरसिया जो सपा पार्टी से आकर बीजेपी ज्वाइन किया। अमेठी ब्लाक प्रमुख को अगवा कर सरकारी योजनाओं और धन का लूट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना काम करवाए ही सरकारी धन की लूट कर रहे हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख मंजू मौर्य कभी भी ब्लाक कार्यालय नहीं आती हैं। उनका सारा काम घनश्याम चैरसिया करते हैं। भूपेंद्र मिश्र मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि हम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वहीं सपा से आया हुआ एक व्यक्ति पार्टी की छवि धूमिल कर रहा है जब हम लोग कोई काम या शिकायत लेकर जाते हैं वह कहते हैं कि हमने स्मृति ईरानी का घर बनवाया है। यही नहीं वह यह भी कहते हैं कि विजय गुप्ता से हमारी बात हो गई है। मेरा कोई कुछ भी नहीं कर पायेगा। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रमुख सपा के एजेंट हंै। दीदी स्मृति ईरानी की छवि धूमिल करने के लिए एक साजिश के तहत यह सब कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

भूपेंद्र मिश्र ने भ्रष्टाचार से आहत हो कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपने खून से चिट्ठी लिखा है। अब बड़ा सवाल यह है की जो बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर बात करती है। उसी पार्टी के पदाधिकारी को भ्रष्टाचार रोकने के लिए अपने सांसद को खून से खत लिखना पड़ रहा है। इसके पूर्व भी बीडीसी सदस्य कई बार भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन व प्रदर्शन कर चुके हैं। अब देखना होगा की इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story