×

Amethi Seat Analysis Video: अमेठी का यादगार चुनाव, जब गांधी परिवार में ही हो गई थी भिड़ंत

Amethi Seat Analysis Video: तकरीबन चालीस साल पहले की बात है। अमेठी गांधी बनाम गांधी की लड़ाई का गवाह बना। राजीव गांधी के सामने मेनका गांधी मैदान में उतरीं।

Yogesh Mishra
Published on: 27 May 2024 3:03 PM GMT
X

Amethi Seat Analysis Video: भारतीय जनता पार्टी ने जब वरुण गांधी का टिकट काट दिया। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं कर रही थी। तब लोगों ने यह उम्मीद लगानी शुरु कर दी थी कि हो सकता है अमेठी व रायबरेली में गांधी बनाम गांधी की लड़ाई एक बार फिर देखने को मिले। यानी प्रियंका और राहुल के खिलाफ हो सकता है भारतीय जनता पार्टी वरुण गांधी को उतार कर कोई नई चुनौती देने की रणनीति पर काम कर चुकी हो। बस उसके नतीजे आने बाक़ी हों। लेकिन अब जब अमेठी और रायबरेली के पत्ते कांग्रेस पार्टी ने खोल दिये हैं। वरुण गांधी को भारतीय जनता पार्टी ने कहीं से भी नहीं उतारा है। तब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

लेकिन ऐसा नहीं कि उत्तर प्रदेश गांधी बनाम गांधी की लड़ाई का साक्षी न रहा हो। तक़रीबन चालीस साल पहले की बात है। अमेठी गांधी बनाम गांधी की लड़ाई का गवाह बना। राजीव गांधी के सामने मेनका गांधी मैदान में उतरीं। हालाँकि मेनका को शिकस्त खानी पड़ी। लेकिन गांधी बनाम गांधी की दिलचस्प लड़ाई सूबे के लोगों ने ठीक से देखी।

Admin 2

Admin 2

Next Story