×

Animal Viral Video: हाथी के बच्चे ने लिया जन्म तो आस पास की हथिनियां भी हुई शामिल, देखें ये मजेदार वीडियो

Animal funny Viral Video: वायरल वीडियो में एक हथिनि बच्चे को जन्म देती है और चिलाने लगती है। बच्चे का जन्म होते ही आस पास के सारी हथिनियां उस हथिनि के पास आ जाती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 26 Sep 2022 1:29 PM GMT
X

Animal Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल जानवरों के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। लोग इन वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। क्योंकि इंसानो को जानवरों से जुड़ी बातें जानना अच्छा लगता है। और कई सारे जानवरों के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन हाथी के वीडियो को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी हरकतें लोगों का दिल जीत लेती है। ऐसा ही एक और हाथी का प्यारा वीडियो सामने आया है। जिसमे एक हथिनि बच्चे को जन्म देती है। तो आस पास की सारी हथिनियां इकट्ठा हो जाती है।

जानवरो में भी इंसानो की तरह प्यार

वायरल वीडियो में एक हथिनि बच्चे को जन्म देती है और चिलाने लगती है। बच्चे का जन्म होते ही आस पास के सारी हथिनियां उस हथिनि के पास आ जाती है। और उसे चारों तरफ से कवर कर लेती है। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। जैसे हथिनियां उसकी रक्षा कर रही है। और इसे देखने के बाद यह तो साबित हो गया हम इंसानो में और जानवरो में ज्यादा फर्क नहीं है। यह लोग भी अपनी जिम्मेदारियां समझते हैं। क्योंकि जब इंसानो के बच्चा होता है तो रिश्तेदार भी ऐसे ही घेरा बना लेते हैं। जानवर भी अपने बच्चे से उतना ही प्यार करते हैं जितना इंसान अपने बच्चे से करते हैं।

यूजर्स को पसंद आया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर garbiele corno ने शेयर किया है। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। अब तक वीडियो पर मिलियन व्यूज और लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इस पर लोगों ने बहुत सारे रिएक्शन भी दिए, जिसमें एक लिखा मैं इस वीडियो को बहुत बार देख चूका हूं लेकिन इस वीडियो को बार बार देखने का मन कर रहा है। और दूसरे ने लिखा मुझे यह चीज बहुत अच्छी लगी की इस हथिनी की रक्षा करने के लिए बाकि सारी हथिनियां भी आ जाती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story