×

Animals Viral Videos: हाथी चला गया आर्मी कैंप में और फिर जमकर खेला फुटबॉल, वीडियो देख कर आ जाएगा मजा

Elephant Viral Videos सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह फुटबाल खेलता हुआ नजर आ रहा है। हाथी के ऐसे मजेदार वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आते है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 27 Sep 2022 6:32 AM GMT
X

Elephant Viral Video:सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो बहुत वायरल होते रहते हैं। क्योंकि लोग जानवरों की क्यूट और डरावनी हरकते देखना पसंद करते हैं। जानवरों की बहुत सी वीडियो सामने आती है। लेकिन क्या कभी आपने हाथी को खेलते हुए देखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह फुटबाल खेलता हुआ नजर आ रहा है। हाथी के ऐसे मजेदार वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आते है।और हाथी की ऐसी क्यूट हरकतों के तो सभी फैन है। इसीलिए सोशल मीडिया पर हाथी के वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं।

जवानों के साथ खेली फुटबॉल

यह वीडियो असम के गुवाहाटी का है जिसमें आर्मी कैंप के अंदर कुछ सोल्जर मैदान में फुटबॉल खेल रहे होते हैं। तभी उनको दूर से एक जंगली हाथी देख रहा होता है। और देखते ही देखते वह उस कैंप में चला जाता है। हाथी को कैंप में आता देख सभी खेलते हुए लोग दूसरी और चलते जाते हैं। फिर हाथी सीधा बॉल की तरफ जाता है और अपने पैरों से बॉल को इधर उधर किक करने लगता है। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। कि लोगों को फुटबॉल खेलता देख उसका भी खेलने का मन कर गया और वह उस मैदान में खेलने चला गया। और जैसे ही हाथी बॉल को किक करता है। वहां मौजूद लोग हाथी को खेलता देख काफी खुश हो जाते हैं। और उसको खेलते हुए देखने लगते हैं।

यूजर्स ने भी पसंद किया वीडियो

वायरल वीडियो को @imrajni_singh नामका अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वायरल वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अब तक वीडियो को काफी लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा हाथी मेरा साथी बनकर टीम में खेलेगा, और दूसरे ने अपने विचार दिए हाथी के सामने हर कोई प्लेयर फीका पड़ गया। ऐसे वीडियो यूजर्स बेहद पसंद करते हैं। और हाथी तो अपने अजब गजब करतब के लिए हमेशा चर्चे में रहता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story