×

Video: इतना बवाल 370 पर क्यों, विलय तो सहमति से हुआ था, YFactor वीडियो में देखें ये खास रिपोर्ट

Article 370 Video: इस महत्वपूर्ण फैसले को सौ साल पुराने और बहुत महत्वपूर्ण राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन जमायते उलेमाये हिंद ने उजागर किया था। उसने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धारा 370 को खत्म करने का स्वागत भी किया

Network
Newstrack Network
Published on: 19 Dec 2023 12:49 PM GMT
X

Article 370 Video: 11 दिसम्बर 2023 भारत के लिए बहुत शुभ तारीख़ है। यह वह तारीख़ है जिस दिन कश्मीर में रहने वाले मुसलमानों और भारत के दूसरे इलाक़े में रहने वाले मुसलमानों के बीच का फ़र्क़ ख़त्म हो गया। अंतर समाप्त हो गया। धारा 370 को समाप्त करने के केंद्र सरकार के फ़ैसले पर सर्वोच्च अदालत ने मुहर लगा कर जम्मू कश्मीर और भारत के दूसरे राज्यों में रहने वाले सभी लोगों को समान नागरिक अधिकारों के तहत ला कर के खड़ा कर दिया। सर्वोच्च अदालत के फ़ैसले ने जम्मू कश्मीर के लोगों को भारत के लोगों से अलग थलग करने के लिए धारा 370 के इस्तेमाल को जायज़ नहीं माना। नरेंद्र मोदी सरकार ने धारा 370 के ख़ात्मे का जो फ़ैसला लिया था, उसे उचित ठहराया।

इस महत्वपूर्ण फैसले को सौ साल पुराने और बहुत महत्वपूर्ण राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन जमायते उलेमाये हिंद ने उजागर किया था। उसने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धारा 370 को खत्म करने का स्वागत भी किया।

इसके तहत कश्मीरी मुसलमानों को भारत के दूसरे राज्यों में रहने वाले मुसलमानों से अलग किया गया था। धारा 370 के ख़ात्मे के बाद चंद मुट्ठी भर लोग जो आतंकवादी संगठनों के नाम पर वहाँ के लोगों को बरगलाते थे, और अपने हित साधते थे, उनकी दुकानें भी बंद हो गयी हैं।

अब ऐसे चंद अवसरवादी, ढोंगी और सत्तालोलुप नेता कश्मीरियों को बरगला नहीं पाएंगे। जमायेते उलेमाये हिंद शुरू से ही ब्रिटिश और जिन्ना की साजिशभरी हरकतों का कड़ा विरोध करता रहा है। यह संगठन मुस्लिम लीग का भी कड़ा विरोधी रहा है।

Admin 2

Admin 2

Next Story