×

Assam Flood Video: बाढ़ में डुबता हाथी परिवार, देखें असम में तबाही का ये वीडियो

Assam Flood Video: असम में आई बाढ़ ने इंसानों के साथ साथ जानवरों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। इस बीच इमोशनल करने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 17 Jun 2022 8:44 AM GMT
X

Assam Flood Video

Assam Flood Video: असम में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश (Assam Flood) जारी है, जिस वजह से राज्य में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में आई बाढ़ ने आम जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त किया है। 25 जिलों के करीब 11 लाख लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। वहीं, बारिश से हुई घटनाओं के चलते पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। इस बीच असम से एक वीडियो (Assam Flood Video) सामने आया है, जिसे देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

असम में न केवल इंसान बल्कि जानवर भी बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं, जिसका सबूत यह वीडियो है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हाथी का परिवार (Elephants Drowned In Water) पानी में बह रहा है। आसपास इतना पानी भरा है कि हाथियों का मुंह भी ढंक चुका है। हाथी अपने आप को बचाने की भी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बाढ़ का पानी (Flood) इतना भर चुका है कि वह बहते चले जा रहे हैं। वीडियो को देख सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

असम में बाढ़ बनी जानलेवा

बता दें कि असम में आई बाढ़ (Assam Flood) अब जानलेवा साबित हो रही है। लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain In Assam) ने यहां लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। बारिश की वजह से हुए हादसों में अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जबकि बीते 24 घंटों में 4 लोगों की मौत हुई हैं। असम के कई इलाकों में कोपिली, गौरांग, ब्रह्मपुत्र, मानस, पगलाड़िया, पुथिमारी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है।

वहीं, नलबाड़ी जिले में बाढ़ के पानी के चलते रेलवे ट्रैक (Railway Track) में पानी भर गया है, जिससे भारत को रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, स्थिति को देखते हुए 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही सात ट्रेनों के मार्ग डायवर्ट किया गया है।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story