×

Aunty Dance Video: आंटी ने किया सुपरस्टार गोविंदा के गाने किसी डिस्को में जाएं पर गजब डांस, वीडियो वायर

Aunty Dance Video: वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जबरदस्त डांस कर रही है। वह सुपर स्टार गोविंदा के गाने किसी डिस्को में जाएं पर जबरदस्त डांस कर रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 31 Oct 2022 5:29 PM GMT
X

Aunty Dance Video(video-social media)

Aunty Dance Video: आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का उपयोग करता है। चाहे बच्चे हो ज्यादा उम्र वाले लोग सब कोई सोशल मीडिया पर वीडियोस बनाते हैं। पहले लगता था कि सिर्फ जवान लोग ही बेहतरीन वीडियोस बना सकते हैं। लेकिन बच्चे और बुजुर्ग लोग भी अब इसमें पीछे नहीं है। इन्ही के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। चाहे डांस वीडियो हो या एक्टिंग के वीडियो हो, बच्चे और बुजुर्ग लोग इसपर आराम से वीडियो बना लेते हैं। ऐसी ही एक ज्यादा उम्र वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छा रहा है।

महिला से सुपरस्टार गोविंदा के गाने पर दिखाए अमेजिंग मूव्स, दिए कातिलाना एक्सप्रेशन

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जबरदस्त डांस कर रही है। वह सुपर स्टार गोविंदा के गाने किसी डिस्को में जाएं पर जबरदस्त डांस कर रही है। उन्होंने सलवार सूट पहने हैं। वह डांस के साथ एक दम गोविंदा वाले एक्सप्रेशन दे रही है। वह बहुत एन्जॉय करके डांस कर रही है। डांस करते समय उनके चेहरे पर एक बहुत प्यारी मुस्कुराहट है। आंटी के इसके अलावा और भी बहुत सारे मजेदार डांस के वीडियो है। आंटी पुरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने आप में मस्त हो कर डांस कर रही है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस अमेजिंग डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर saj.khan.2310 ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा किस किस को डिस्को जाना है। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक 16,413 लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैम आप बहुत प्यारी और प्रतिभाशाली हैं.. भगवान आपका भला करे, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बेस्ट डांस, ऐसे एक्सप्रेशन आज तक किसी के नहीं देखे, सब कोई आंटी की तारीफ कर रहा है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story