×

Ram Mandir Video: सोने की चरण पादुका लेकर हैदराबाद से राम भक्त पैदल आ रहा अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Video: शास्त्री पहले ही ओडिशा में पुरी, महाराष्ट्र में त्र्यंबक और गुजरात में द्वारका जैसे कई स्थानों को कवर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने सिर पर चरण पादुका रखकर 8,000 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Jan 2024 2:45 PM GMT
X

Ayodhya Ram Mandir Video: अयोध्या की काया पलटी जा रही है। राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बन कर के तैयार हो रहा है। बाइस जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। तेईस जनवरी से राम लला का भव्य मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया जायेगा। राम मंदिर निर्माण के निर्माण का आंदोलन पिछले तीन चार सौ सालों से छोटे बड़े स्तर पर लड़ा जा रहा है। पिछले चौंतीस पैंतीस सालों से तो यह लड़ाई बहुत तेज है। सक्रिय है।सघन है। ऐसे में तमाम लोगों ने भगवान से भी प्रार्थना की होगी कि प्रभु आप का मंदिर बन जायेगा। आप मंदिर में विराजमान हो होंगे। तो हम ये करेंगे। लोगों की अपनी अपनी इच्छाएँ होंगी। अपनी अपनी मनौतियाँ होंगी।अपनी अपनी मन्नतें होंगी। लोग अपने अपने ढंग से मंदिर दर्शन के बाद मन्नतें पूरी करने में जुट जायेंगे। इसी तरह की एक मन्नत हैदराबाद के एक शख़्स की भी है। इस शख़्स ने अपने पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए अयोध्या तक की पद यात्रा शुरु कर दी है। यही नहीं, अयोध्या में रामलला को वो सोने का खड़ाऊँ चढ़ायेंगे।इसके लिए उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान अपने सर पर खड़ाऊँ रख रखा है।

चल्ला श्रीनिवास शास्त्री उसी अयोध्या-रामेश्वरम मार्ग पर यात्रा कर रहे हैं, जिस पर भगवान राम ने 'वनवास' के दौरान यात्रा की थी। श्रीनिवास शास्त्री रास्ते में भगवान द्वारा स्थापित सभी शिव लिंगों को छूते हुए उल्टे क्रम में यात्रा करना चाहते थे। बीते 20 जुलाई को उन्होंने अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

शास्त्री पहले ही ओडिशा में पुरी, महाराष्ट्र में त्र्यंबक और गुजरात में द्वारका जैसे कई स्थानों को कवर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने सिर पर चरण पादुका रखकर 8,000 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे। उनकी ख्वाहिश है कि अयोध्या पहुँचने पर अपने सर पर रखे हुए सोने की पादुका वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सुपुर्द कर दें।

Admin 2

Admin 2

Next Story