×

Rampur News: पीएम मोदी पर ये क्या बोल गए भाकियू नेता, दर्ज हुई एफआइआर तो बैकफुट पर आए

Rampur News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव हसीब अहमद ने देश के प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Azam Khan
Published on: 4 Aug 2023 11:48 AM GMT
X

Rampur News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव हसीब अहमद ने देश के प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के संभावित एक्शन के बाद भाकियू नेता अपने बयान से पलटी मारते दिखाई दिए।

‘किसानों की जूतियां साफ करते हैं प्रधानमंत्री!’

इससे पूर्व भाकियू नेता हसीब अहमद ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वर्तमान में देश का प्रधानमंत्री किसानों की जूतियां साफ करता है। किसानों के आगे झुकता है और फिर झुकेगा। उन्होंने कहा था कि ‘2024 में तुम्हारी औकात क्या है, हम सरकारें बनाते हैं, बिगड़ते हैं।’

केस दर्ज होने के बाद बदले स्वर

एफआईआर दर्ज होने के बाद किसान नेता हसीब अहमद सुर बदले नजर आए। उन्होंने अपने कार्यालय पर किसानों के साथ बात करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि कोई भी किसान भावुक होकर अगर कुछ बोल देता है, इसका मतलब यह नहीं कि प्रधानमंत्री को ठेस पहुंचाना है। हम किससे मांगेंगे, देश के मुखिया से ही तो मांगेंगे। हम किस के दरवाजे पर जाएंगे, देश के प्रधानमंत्री से ही तो कहेंगे। वो अच्छे, खराब जैसे भी हैं, हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए हम क्षमा मांगते हैं, अगर हमसे कोई गलती हुई है। हालांकि, किसान आंदोलन जारी रहेगा, हम सड़कों पर रहेंगे और अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

एसपी ने दी ये जानकारी

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि हसीब अहमद भारतीय किसान यूनियन के नेता हैं। कुछ लोगों ने एप्लीकेशन दी है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी पर कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो नहीं कहनी चाहिए। प्रधानमंत्री सबके हैं। उनका एक सम्मानित पद है। जो नियम कानून की परिधि में होगा, वह कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा। जो भी डॉक्युमेंट्री एविडेंस होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Azam Khan

Azam Khan

Next Story