×

Kannauj News: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप पहुंचे कन्नौज, किसानों की सुनीं समस्याएं

Kannauj News: जिले के छिबरामऊ में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप का किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं उनसे मिलने पहुंचे रिटायर फौजियों को उन्होंने हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

Pankaj Srivastava
Published on: 1 July 2023 11:28 AM GMT

Kannauj News: जिले के छिबरामऊ में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप का किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं उनसे मिलने पहुंचे रिटायर फौजियों को उन्होंने हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

सरकार किसानों का हित चाहती है, प्रशासनिक अधिकारी करते लापरवाही

छिबरामऊ के फर्रुखाबाद रोड पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से किसानों के साथ लगातार अन्याय और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत सीधे वह मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे। जिसके साथ भी अन्याय हो रहा है, अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोगों के साथ हमेशा ठाकुर भानु प्रताप खड़े हैं। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। लगातार पूरे उत्तर प्रदेश में किसान वैसे भी भारी बारिश से परेशान है। कई जगह विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं। अधिकारी लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों की फसलें बरसात में बर्बाद हो चुकी हैं। अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा है। इन सभी मांगों को लेकर वह जल्द ही मुख्यमंत्री और उनके सचिव से मुलाकात कर किसानों की समस्या को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देगा।

प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया था अतिक्रमण

छिबरामऊ के कई जगह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया था। जिसकी शिकायत आज रिटायर्ड फौजियों ने किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की। रिटायर्ड फौजियों ने कहा है कि प्रशासन लगातार परेशान कर रहा है। अगर कहीं शिकायत करो तो कोई सुनवाई नहीं होती है। उसी को लेकर आज उन्होंने किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपनी समस्या रखी, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Pankaj Srivastava

Pankaj Srivastava

Next Story