×

Bihar Video: यहां बांधा लड़कियों को और बेरहमी से पीटा, कांप उठेंगे बिहार का ये वीडियो देख कर

Bihar Women Beating Video: महिला हिंसा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला और दो किशोरियों को बांधकर बहुत बुरी तरह से पीटा जा रहा है।

Vidushi Mishra
Published on: 17 Jun 2022 9:07 AM GMT (Updated on: 17 Jun 2022 9:17 AM GMT)
X

महिलाओं को बेरहमी से पीटते लोग (फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar Video: एक तरफ जहां सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर होने वाली हिंसा कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला और दो किशोरियों को बांधकर बहुत बुरी तरह से पीटा जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग महिला और किशोरियों को मचान में बांधे हुए हैं।

दरअसल महिला और किशोरियों को बांधकर पीटने का ये वीडियो बिहार के मोतिहारी (Bihar Motihari) का बताया जा रहा है। यहां के पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में मचान में बांधकर महिला और किशोरियों के साथ ये हिंसात्मक कृत्य (people brutally thrashing women) किया जा रहा था।

ये है पूरा मामला

ऐसे में पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ हीं पिटाई से लहूलुहान हुईं महिला और दोनो किशोरियों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया है।

इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की तीन दिनों पहले किसी लड़के के साथ प्रेम के चलते घर से भाग गई थी। जिसके बाद परिवार वालों अपने स्तर से खोजबीन कर किसी तरह लड़की को पकड़ लिया।

इसके बाद जब लड़की के मिलने पर परिवार के लोगों को पता चला कि गांव की ही एक महिला और एक किशोरी ने मिल कर उनके घर की बेटी को भगाया था। तो इससे वे बहुत नाराज हो गए। जिसके चलते परिवार वालों ने महिला और दोनों किशोरिंयों को रस्सी से बांध कर मचान के नीचे खूब पीटा।

लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी सुगौली थानाध्यक्ष को मिली, वैसे ही वे गांव पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने दोनो जख्मी किशोरियों समेत महिला को इलाज के लिए सुगौली पीएचसी में भर्ती कराया।

साथ ही इस मामले में पिटाई का शिकार हुई पीड़ित महिला के भाई ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमे 11 लोगों का लिखवाया है। इस मामले पर सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में 11 लोगों को नामजद किया है। एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story