×

Lucknow News: कर्मचारी शिक्षक संघ ने निकाली बाइक रैली, जताया विरोध

Lucknow News: प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।

Ashish Pandey
Published on: 11 July 2023 11:04 AM GMT

Lucknow News: कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा और उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार को राजधानी में मोटर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारी नारे लगा रहे थे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे।
रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई जो हजरतगंज चैराहे होते हुए मेफेयर चैराहे से वापस नगर निगम कार्यालय पर आगर समाप्त हो गई। कर्मचारियों ने पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा और उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर मंगलवार को राजधानी में मोटर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारी नारे लगा रहे थे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि हमारे कई मांगें काफी समय से लंबित हैं जिनका आज तक समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर कर्मचारियों में गुस्सा है और इसी को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध जताया और मोटर साइकिल रैली निकाली।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story