×

Italy Video Viral: प्लेन के उड़ान भरते ही विमान का निकला एक पइया, वीडियो देख कर रह जाएंगे दंग

Italy Video Viral: घटना इटली की है, जहां एयरपोर्ट पर इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। बोइंग 747-400 कार्गो विमान है जिसका पहिए का वजन पुरे सौ किलो से भी ज्यादा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Oct 2022 1:13 PM GMT
X

Italy video(video-social media)

Italy Video Viral: फ्लाइट में जाना तो सभी पसंद करते हैं। छत से जाकर प्लेन को तो सभी ने देखा होगा और ये इच्छा भी जताई होगी कि काश विमान में एक बार बैठ पाए लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं होता है। कुछ लोग प्लेन में जाने से घबराते हैं कि कहीं कोई हादसा ना हो जाए। ऐसा हर बार नहीं है। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है जिसे देख कर विमान में जाने से डर लगता है। हाल ही में एक हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें उड़ान भरते समय विमान का एक पहिया निकल कर नीचे गिर जाता है।

वीडियो वायरल

घटना इटली की है, जहां एयरपोर्ट पर इस घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। बोइंग 747-400 कार्गो विमान है जिसका पहिए का वजन पुरे सौ किलो से भी ज्यादा है। मालवाहक विमान दक्षिण की ओर कैरोलिना के चार्ल्सटन जा रहा था। 747-400 ड्रीमलिफ्टर के अंडरकारेज से एक गुबार निकलने के बाद, पहिया भी रनवे पर हवा में उछलते दिखाई दिया। लेकिन विमान ने अपनी यात्रा कंटिन्यू रखी बिना रुके वह लग भग 11 घंटे में दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में सेफ्ली लैंड हो गई। बता दें कि ड्रीमलिफ्टर एक रेट्रोफिटेड बोइंग 747 विमान है। ड्रीमलिफ्टर 18 चार फीट व्यास वाले पहियों से लेस है।

विमान से निकलने के बाद पहिया अंगूर के बाघ में जा कर गिर गया। हादसे में कुछ भी बुरी दुर्घटना नहीं हुई है। पहिए की तस्वीरें और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी लोग ये गुजारिश कर रहे हैं कि यहां तो लोगों की जान बच गई लेकिन अगर कोई हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता ऐसी चीजों में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story