Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार करने जा रहे हैं कुछ नया, वीडियो शेयर कर बताया, कमाल होने वाला है

Akshay Kumar Video: इस वीडियो में अक्षय कुमार एक चेयर पर बैठे हैं और सामने कैमरे की तरफ देख कर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने फैंस को कुछ बता रहे हैं। वह कहते हैं कि कुछ नया करने जा रहा हूं... काफी मेहनत की है

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Nov 2022 11:30 AM GMT
X

Akshay Kumar Video(video-social media)

Akshay Kumar Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्हें देश की जनता बेहद पसंद करती है। अक्षय कुमार की इन दिनों में कोई भी मूवीज नहीं आई है और जो आई है वह बिल्कुल भी हिट नहीं हुई है। जहां अक्षय कुमार की फिल्म आते ही फैंस पागल हो जाते थे वहां अब उनकी फिल्मे इतनी जनता पसंद नहीं कर रही है। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा है कि अक्षय कुमार की पिछली सारी फिल्मे एक जैसी है। लेकिन इन सब बातों से दूर अक्षय कुमार ने कुछ नया करने का फैसला किया है। यह बात उन्होंने खुद उनके फैंस को बताई है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कुछ नया करने वाले हैं।

अक्षय कुमार ने जैसे ही शेयर किया ये वीडियो, होने लगे बहुत सारे ट्वीट, लोगों ने कहा आने वाली है नई मूवी

इस वीडियो में अक्षय कुमार एक चेयर पर बैठे हैं और सामने कैमरे की तरफ देख कर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने फैंस को कुछ बता रहे हैं। वह कहते हैं कि कुछ नया करने जा रहा हूं... काफी मेहनत की है, बहुत समय से कर रहा हूं, आप लोगों से शेयर करता हूं. बताता हूं... कमाल चीज है। अक्षय कुमार अपने फैंस को कुछ इनफार्मेशन दे रहे हैं। शायद वह अपनी कोई आने वाली न्यू फिल्म के लिए बता रहे हैं। सभी फैंस वैसे भी उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूजर्स ने दिए अपने विचार

अक्षय कुमार ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कुछ नया करने में जो मजा है उसकी बात ही कुछ और है। इस पर और जल्द ही, वीडियो पर फैंस बहुत प्यार जता रहे हैं। यूजर्स अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा #HeraPheri3 अक्षय इस सुपरहिट मूवी के अगले पार्ट को लेकर कुछ अनाउंसमेंट करेंगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अक्षय कुमार की यह आने वाली फिल्म जरूर सुपर हिट होगी क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story