×

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन हुए हॉट लुक में स्पॉट, कार पर बैठकर दिए जबरदस्त पोज, देखे वायरल वीडियो

Bollywood Video Viral: वायरल वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी कार लेम्बोर्गिनी से उतर रहे हैं और साथ में फैंस उन्हें देखने का काफी इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक का लुक देख कर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 23 Nov 2022 5:47 AM GMT
X

Kartik Aaryan Video(video-social media)

Kartik Aaryan Video: कल बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का जन्मदिन था, उनको मीडिया के द्वारा कई जगह पर स्पॉट किया गया सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें से एक वीडियो में उनका लुक कमाल लग रहा था, 2022 में भूल-भूलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन अब अपनी कई सारी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। कार्तिक आर्यन अब अपनी नई फिल्म के काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए है। इससे पहले कार्तिक की फिल्म आने का फैंस काफी इंतज़ार कर रहे थे, और अपने बर्थडे पर उन्होंने फैंस को ही रिटर्न गिफ्ट दे दिया। फिल्म का टीजर आउट हो गया है।

कार्तिक ने किया अपने लुक्स से फैंस को दीवाना, कार के साथ सेक्सी पोज़ में नजर आए शहजादा

वायरल वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी कार लेम्बोर्गिनी से उतर रहे हैं और साथ में फैंस उन्हें देखने का काफी इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक का लुक देख कर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। वह अपनी कार पर बैठकर बहुत ही मजेदार पोज़ दे रहे हैं। पोज़ के साथ कमाल के एक्सप्रेशन भी दे रहे हैं। वह बहुत ही ज्यादा कूल और हैंडसम लग रहे हैं। उन्होने वाइट कलर की पेंट पहनी है और साथ में वाइट कलर का शर्ट पहना है। जिसमें वह बहुत ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 32वां बर्थडे मनाया था।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

कार्तिक आर्यन लाखों करोड़ो फैंस की जान है। इसलिए उन्होंने अपने बर्थडे पर फैंस को ही गिफ्ट दे दिया है। उनकी फिल्म शहजादा का टीजर कल 22 नवंबर को आउट हो गया है। जिसका फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा हर तरफ कार्तिक का जादू, वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। सभी बहुत कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story