×

Nora Fatehi Video: नोरा फतेही के हॉट मूव्स मचा रहे हैं सोशल मीडिया पर तहलका, वीडियो वायरल

Nora Fatehi Video: वायरल वीडियो में नोरा फ़तेह अपने किसी कॉन्सर्ट में है, उन्होंने ब्लू डेनिम जीन्स पहनी है। साथ में ब्लैक सैंडो पहनी है, वह इस ऑउटफिट में बहुत कमाल लग रही है। इसके साथ वह अपने ही सॉन्ग पर मजेदार डांस कर रही है

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 27 Nov 2022 5:36 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2022 5:47 AM GMT)
X

Nora Fatehi Video(video-social media)

Bollywood Nora Fatehi Video: सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स डांस के वीडियो देखना पसंद करते हैं और आम जनता भी आज कल अपने डांस में पीछे नहीं है। परन्तु अगर वीडियो किसी सुपरस्टार का हो तो यूजर्स दीवाने हो जाते हैं। वैसे इंडस्ट्री में हर एक्टर अच्छा डांस करता है। लेकिन कुछ तो धमाल मचा देते हैं, जैसे नोरा फतेही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस के होश उड़ा देती है। इनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। झलक दिखला जा की जज, बेहतरीन डांसर नोरा फतेही का सोशल मीडिया पर एक बेहद हॉट वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में नोरा फ़तेही अपने किसी कॉन्सर्ट में है, उन्होंने ब्लू डेनिम जीन्स पहनी है। साथ में ब्लैक सैंडो पहनी है, वह इस ऑउटफिट में बहुत कमाल लग रही है। इसके साथ वह अपने ही सॉन्ग पर मजेदार डांस कर रही है, नोरा फतेही के अमीराती फैंस दीवाने हो गए क्योंकि उन्होंने दुबई में अपने शानदार प्रदर्शन से वहां के माहौल को तहस-नहस कर दिया! इनके हॉट मूव्स देख सबकी हालत बुरी हो गई, उनकी अदाओं ने तो लोगों का दिल जीत लिया है। नोरा का ये बिंदास अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

दुबई में अपने शानदार परफॉरमेंस से नोरा फतेही ने फैंस का किया बुरा हाल, वीडियो देख कर हर कोई हुआ दीवाना

इस हॉट डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर instantbollywood नामक अकाउंट शेयर किया है। बता दें कि वीडियो दुबई का है जहां नोरा फ़तेह ही ने अपने अनोखे अंदाज से पुरे स्टेज को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर अब तक 41 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर बहुत ही मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इनके डांस ने तो दीवाना कर दिया। सभी यूजर वीडियो पर दिल वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story