×

Dance Video:लड़के ने अपने चाचा की शादी में किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख कर सभी ने की जमकर तारीफ

Dance video: वायरल वीडियो में लड़का अपनी चाचा की शादी में कमाल का डांस करता है। वह शाहरुख खान के गाने तुमसे मिलके दिल का है जो हाल, पर डांस कर रहा है। उसके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने तो सभी का दिल जित लिया है

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 13 Oct 2022 12:29 PM GMT
X

Boy amazing dance video(video-social media)

Trending Dance Video: सोशल मीडिया पर आज कल डांस के बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। ज्यादातर शादियों के वीडियो वायरल होते हैं। जिसमें या तो दूल्हा-दुल्हन और बाकि परिवार के सदस्य भी मजेदार डांस करते हैं। जिन्हे देख कर तो मजा ही आ जाता है। खासकर दूल्हे के दोस्तों का डांस और दुल्हन की दोस्तों का डांस, दुल्हन की एंट्री का डांस ऐसे तमाम डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक लड़के का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स लड़के की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

शाहरुख खान के गाने पर किया मजेदार डांस

वायरल वीडियो में लड़का अपनी चाचा की शादी में कमाल का डांस करता है। वह शाहरुख खान के गाने तुमसे मिलके दिल का है जो हाल, पर डांस कर रहा है। उसके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने तो सभी का दिल जित लिया है और वह इतनी एनर्जी और स्माइल के साथ नाच रहा है कि आस पास बैठे परिवार के लोग भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और उसके साथ झूमने लगते हैं। सभी लोग लड़के के डांस का वीडियो बनाते हैं। वह सभी के पास जाकर अपना डांस करता है। कोई भी लड़के के डांस से अपनी नजर नहीं हटा पाता है। लड़के के डांस स्ट्रेप्स और मूव्स तो बहुत कातिलाना है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस अमेजिंग डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर thegushti नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा लड़के ने सबके होश उड़ाए या नहीं। वीडियो पर अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और मिलियन में व्यूज। लड़के की परफॉरमेंस ने तो सभी लोगों का दिल जीत लिया है। ये गाना तो पहले से ही कमाल था और इस पर लड़के ने डांस करके ने और भी चार चाँद लगा दिए है। वीडियो को जितना देखो उतना कम है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story