TRENDING TAGS :
Boy Girl Fighting Video: स्कूल बस में लड़के और लड़की के बीच हुई खतरनाक लड़ाई, मारे एक दूसरे के थप्पड़
Boy Girl Fighting Video: लड़ाई छोटी होना तो आम बात है पर अगर लड़ाई मारपीट तक आ जाए तो बहुत बड़ी बात है। इस वायरल वीडियो में लड़का और लड़की विंडो सीट के लिए लड़ाई कर रहे हैं।
Boy and girl fighting video(Video-Social media)
Boy Girl Fighting Video: स्कूल बस में तो हमेशा लड़ाई होती रहती है। कभी छोटी- छोटी बातों पर तो कभी मस्ती मजाक में, सभी लोग बस फन करते हैं। ज्यादातर लड़ाई दोस्तों के बीच में ही होती है और वो दोस्त कब दुश्मन बन जाए पता भी नहीं लगता है। सोशल मीडिया पर भी लड़ाइयों के अनेक वीडियो वायरल होते हैं कभी बच्चों की लड़ाई के तो कभी बड़ो की लड़ाई के और ऐसी ही एक लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का और लड़की स्कूल बस में बुरी तरह लड़ रहे हैं।
लड़के और लड़की ने की स्कूल बस में मारपीट, विंडो सीट बनी लड़ाई का कारण
लड़ाई छोटी होना तो आम बात है पर अगर लड़ाई मारपीट तक आ जाए तो बहुत बड़ी बात है। इस वायरल वीडियो में लड़का और लड़की विंडो सीट के लिए लड़ाई कर रहे हैं। पहले लड़की लड़के का कोलर पकड़ कर खिंच रही है और लातों से उसे मारने की कोशिश कर रही है। तभी लड़का भी लड़की को जोर दार थप्पड़ मार देता है। फिर वह थोड़ी देर के लिए शांत हो जाते हैं। लेकिन फिर से दोनों अपना आपा खो बैठते हैं और एक दूसरे को थप्पड़ पर थप्पड़ मारने लगते हैं। कुछ देर बाद जाकर लड़ाई खत्म होती है। शायद ही आपने एक विंडो वाली सीट के लिए ऐसी भयानक लड़ाई देखी होगी।
यूजर्स हुए हैरान
इस खतरनाक लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया पर @gharkekalesh नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा विंडो सीट के लिए स्कूल बस में लड़के और लड़की के बीच हुआ कलेश, वीडियो पर अब तक 2 हजार से भी ज्यादा लाइक आए है और 70 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ग़ज़ब ज़माना आ गया है यार लोग छुड़ाने की जगह तमाशा देखते विडियो बनाते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा दोनों में से विंडो सीट किसे मिली कौन जीता इस लड़ाई में, सभी लोग वीडियो पर हंसने वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।