×

Stunt Video: लड़के ने साइकिल से किया मजेदार स्टंट, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Stunt video: वीडियो में लोगों ने एक जगह पर भीड़ जमा कर रखी है। उस भीड़ के बीच एक लड़का साइकिल पर सवार होता है। जो कि एक स्टंट परफॉर्म करने वाला है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 16 Oct 2022 10:21 AM GMT
X

Stunt video viral(video-social media)

Stunt video viral:सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं जो सभी को हैरान कर देते हैं। कभी कोई खड़ी पहाड़ी पर ऐसे स्टंट करता है तो कोई बाइक से स्टंट करता है। इन स्टंट को हर कोई नहीं कर सकता है। जो इसमें एक्सपर्ट होता है। वहीं इसे कर सकता है। ये स्टंट जान लेवा भी होती है। क्योंकि कुछ लोग ओवर कॉन्फिडेंस में आकर ज्यादा ही बड़ा स्टंट कर देते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का साइकिल से स्टंट कर रहा है।

लड़के ने साइकिल के एक टायर को पोल पर किया खड़ा, सभी लोग लड़के के इस स्टंट को देख कर हैरान हो गए

वीडियो में लड़के ने एक कमाल का स्टंट किया है। जिसे देख कर तो वहां खड़े सभी लोग चौंक जाते हैं। दरअसल वीडियो में लोगों ने एक जगह पर भीड़ जमा कर रखी है। उस भीड़ के बीच एक लड़का साइकिल पर सवार होता है। जो कि एक स्टंट परफॉर्म करने वाला है। वह सामने लगे पोल पर साइकिल के टायर को खड़ा कर देता है। पहले उसे ये करने में बहुत मुश्किल होती है वह बहुत बार कोशिश करता है और आखिर में वह कामयाब हो ही जाता है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर @Osmpeoples नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो को देख कर शौक हो रहे हैं। जहां लोग जमीन पर भी साइकिल को तरीके से नहीं चला पाते हैं वहीं इस शख्स ने कमाल का स्टंट कर दिया पर इन स्टंट को तभी परफॉर्म करना चाहिए जब आपने इसकी बहुत ज्यादा प्रैक्टिस की हो या आप इसमें एक्सपर्ट हो क्योंकि इसको करने के बाद का अंजाम बहुत ही ज्यादा दर्दनाक होता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story