TRENDING TAGS :
Snake Video: शख्स ने पिलाया प्यासे कोबरे को पानी, वीडियो देख कर हो जाएंगे रोंगटे खड़े
snake viral video: वीडियो में शख्स प्यासे सांप को बिना डरे अपने हाथों से पानी पीला रहा है। जिसमें तो ये खतरनाक कोबरा है। शायद कोबरा बहुत ज्यादा प्यासा है
snake viral video(video-social media)
Cobra Video: सांप का नाम सुनते ही जहां हर कोई कांप जाता है वहीं अगर सांप आंखो के सामने आ जाए तो डर के मारे सांसे फूल जाती है। सोशल मीडिया पर भी सांपो के कई वीडियो सामने आते हैं। जिसमें सांप कभी जूतों में जाकर छुप जाते हैं तो कभी स्कूल बैग हर वीडियो में लोग सांप से डरते हुए ही नजर आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सांप की कुछ ही ऐसी प्रजातियां भी होती है जो कि बहुत खतरनाक और जेहरली होती है और कुछ तो ऐसी होती है जो इंसानों को तो क्या सांपो को भी जिन्दा नहीं छोड़ती है। लेकिन सोशल मीडिया का ये वायरल वीडियो देख कर आपको अपनी आंखो पर विश्वास नहीं होगा कि कोई शख्स सांप से डरने की बजाए उसकी सेवा कर रहा है।
सांप को पिलाया अपने हाथों से पानी
वीडियो में शख्स प्यासे सांप को बिना डरे अपने हाथों से पानी पीला रहा है। जिसमें तो ये खतरनाक कोबरा है। शायद कोबरा बहुत ज्यादा प्यासा है तभी शख्स बिना उससे डरे उसे बोतल से पानी पीला रहा है और कोबरा भी बड़े आराम से पानी पी रहा है। अचंभित बात ये हैं कि सांप इस व्यक्ति को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा रहा है। वरना सांप इंसानों को इतना पास देख कर तो उन पर हमला कर देते हैं और जिसमें कोबरा में तो इतना जहर होता है कि वह इंसान को पल भर में खत्म कर सकता है। लेकिन वह इस शख्स को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर s.n.a.k.e_loverr नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस व्यक्ति ने तो कमाल कर दिया लोग इंसानों को पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाते हैं लेकिन इसने तो कोबरा की ही प्यास बुझा दी, वहीं दूसरे यूजर ने रिएक्शन दिया यकीन नहीं हो रहा कि सांप भी इतने शांत हो सकते हैं। सभी यूजर इस शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।