×

Haryanvi Dance video: ट्रेड मिल पर चलते हुए लड़के ने किया गजब का डांस, वीडियो देख कर यूजर्स हुए हैरान

Haryanvi Dance video: वायरल वीडियो में लड़का हरियाणवी गाने पर मजेदार डांस स्टेप कर रहा है। जिसे देख कर तो हर कोई इसके डांस का दिवाना हो जाए।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni / Anjali Soni
Published on: 20 Oct 2022 8:59 AM GMT
X

Haryanvi Dance video viral(Video-Social media)

Haryanvi Dance video viral: आज के समय में बहुत कम लोग है जो एक्सरसाइज करना पसंद करते होंगे, ज्यादातर लोग एक्सरसाइज बहुत मज़बूरी में करते हैं। उन्हें अपना वजन कम करना होता है इसलिए वह योगा या जिम जाते हैं। आपने जिम में बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जो एक्सरसाइज करते वक़्त काफी उदास और बिना एनर्जी के रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो पुरे जोश के साथ एक्सरसाइज करते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे ही एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में एक्सरसाइज कर रहा है।

आज से पहले नहीं देखी होगी ऐसी एक्सरसाइज, ट्रेड मिल पर दिखाए मजेदार मूव्स

वायरल वीडियो में लड़का हरियाणवी गाने पर मजेदार डांस स्टेप कर रहा है। जिसे देख कर तो हर कोई इसके डांस का दिवाना हो जाए। लेकिन डांस में ट्विस्ट यह है कि लड़का जमीन या किसी डांस फ्लोर पर नहीं बल्कि ट्रेड मील पर डांस कर रहा है। जिस पर लोग सही से चल भी नहीं पाते वहां यह लड़का गजब का डांस कर रहा है। डांस के साथ लड़का एक्सप्रेशन भी कमाल के दे रहा है। लड़के के अंदर फुल एनर्जी और पूरा जोश है। वह बिना रुके मजे से एन्जॉय करते हुए डांस कर रहा है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस मजेदार डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर alok_speed_b_boy नामक अकाउंट ने इंस्टाग्रमा पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा डांस के मामले में तो इसने लड़कियों को भी फ़ैल कर दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बेस्ट डांस एवर साथ में एक्सप्रेशन भी कमाल के है। सभी यूजर वीडियो पर दिल वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story