×

Video Viral: दुल्हन ने ब्राइड मैड्स संग किया जबरदस्त डांस, देख कर दूल्हा हुआ दीवाना

Video Viral: वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी ही शादी में जमकर डांस कर रही है, वह ब्राइड मैड्स के साथ मिलकर साउथ के सॉन्ग पर मजेदार डांस कर रही है। दूल्हा पीछे बैठकर अपनी दुल्हनिया के डांस को बहुत एन्जॉय कर रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 7 Dec 2022 1:40 PM GMT
Video Viral
X

Video Viral(video-social media)

Video Viral: शादियों में नाच गाना नहीं होता तो कुछ भी मजा नहीं आता है, पूरी शादी फीकी-फीकी लगने लगती है। इंडियन वेडिंग में डांस ना हो यह होना शायद नामुमकिन है। चाहे फिर लड़के हो लड़की हो या अन्य कोई रिश्तेदार सभी ठुमके लगाने लगती है, आज के समय में दूल्हा-दुल्हन भी डांस करने में पीछे नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनके डांस के अनेक वीडियो वायरल होते हैं, जिसे यूजर्स को देखना काफी पसंद होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन अपनी शादी में ब्राइड मैड्स के साथ जमकर डांस कर रही है।

शादी में दुल्हन ने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर ऐसे लचकाई कमर, देख लोग हुए हैरान

वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी ही शादी में जमकर डांस कर रही है, वह ब्राइड मैड्स के साथ मिलकर साउथ के सॉन्ग पर मजेदार डांस कर रही है। दूल्हा पीछे बैठकर अपनी दुल्हनिया के डांस को बहुत एन्जॉय कर रहा है। दुल्हन के डांस मूव्स बहुत कमाल लग रहे हैं, साथ में वह बहुत ही ज्यादा कमाल के एक्सप्रेशन भी दे रही है। दुल्हन के साथ-साथ उनकी ब्राइड मैड्स भी बहुत जबरदस्त डांस कर रही है, वह उनके डांस में और चार चांद लगा रही है। सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बेहतरीन डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर 'जिंदगी गुलजार है' नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'मेरी शादी ऐसी डांस करने वाली दुल्हन और उसकी जरुर होनी चाहिए,‌ नहीं तो मैं मंडप से उठकर भाग जाऊंगा।' वीडियो पर अब ताल 19 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए सर्वोत्तम संभव तरीके से जश्न मनाने में कुछ भी गलत नहीं है। सभी यूजर इस डांस को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story