×

Dance Video Viral: दुल्हन ने अपनी शादी में दूल्हे के लिए किया कमाल का डांस, वीडियो देख कर आ जाएगा आनंद

Bride Dance Video: वायरल वीडियो में दुल्हन जब एंट्री करती है तो वह अपने डांस से दूल्हे को सरप्राइज कर देती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 25 Nov 2022 1:41 AM GMT
X

Bride Dance Video(video-social media)

Bride Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। जिसे यूजर्स देखना काफी पसंद करते हैं, शादियों में डांस को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर शादियों में डांस नहीं होता तो सब कुछ फीका लगने लग जाता है। इसलिए नाच-गाने को भी शादी की एक रस्म मानी जाती है। जिसे करके या देख कर सबका दिल खुश हो जाता है। पहले शादी में आए मेहमान और घर के बाकि लोग ही डांस करते थे तो वहीं अब दूल्हा-दुल्हन भी नाच गाना करने में पीछे नहीं रहते है। दुल्हन अपनी एंट्री के समय बहुत कमाल का डांस करती है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुल्हन ने एंट्री के समय किया ऐसा गजब डांस देखते रह गए लोग, वीडियो देख कर नाचने पर हो जाओगे मजबूर

वायरल वीडियो में दुल्हन जब एंट्री करती है तो वह अपने डांस से दूल्हे को सरप्राइज कर देती है। दुल्हन ने ब्राइट रेड और सिल्वर का लेहंगा पहना है, जिसमें वह बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है। दुल्हन मखना और सजना गाने पर डांस कर रही है। जिसे दूल्हा देख कर बहुत खुस हो जाता है, उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दुल्हन बहुत ही ज्यादा कमाल का डांस कर रही है। दूल्हा दुल्हन के डांस को देखता ही रहता है, वह अपनी एक नजर भी नहीं हटाता है। सभी लोग दुल्हन के डांस का वीडियो बनाने लगते हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर meghna_kalwani खुद पोस्ट किया है। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं, वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दूल्हे को देखिए, उसके चेहरे पर कितनी चमक है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इतनी प्यारी खूबसूरत दुल्हन। और उनका लहंगा उनके लिए बेहद खूबसूरत है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story