×

Dance Video: दुल्हन की बहन ने शादी के दिन अपने सरप्राइज डांस से किया सबको हैरान, वीडियो वायरल

Dance Video: वायरल वीडियो में दुल्हन की बहन रांझना हुआ मैं तेरा सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है। इस दौरान उसके डांस मूव्स देखने लायक हैं, सभी लोग दुल्हन की बहन के डांस को देख कर बहुत ही प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 29 Nov 2022 5:32 AM GMT
X

Dance Video(video-social media)

Dance Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े अनेक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा वीडियो डांस के पसंद किए जाते हैं, शादियों में डांस तो सभी करते हैं। लेकिन कुछ डांस ऐसे स्पेशल होते हैं, जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। कभी-कभी ये डांस बहुत इमोशनल होते हैं तो कभी-कभी ये डांस फनी भो होते हैं। दूल्हा-दुल्हन के भाई बहन कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि पूरी शादी मजेदार बन जाती है और हमेशा याद रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शादी के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन की बहन सरप्राइज डांस करती नजर आ रही है।

दुल्हन की बहन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, देखते रह गए बाराती, सबने दिए मजेदार रिएक्शन

वायरल वीडियो में दुल्हन की बहन रांझना हुआ मैं तेरा सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है। इस दौरान उसके डांस मूव्स देखने लायक हैं, सभी लोग दुल्हन की बहन के डांस को देख कर बहुत ही प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में दुल्हन की बहन ने लाल कलर का लेहंगा पहना है। जिसमें वह बहुत ज्यादा कमाल लग रही है। डांस करते हुए दुल्हन की बहन कमाल के एक्सप्रेशन दे रही है, जिसे देख कर दुल्हन की आंखो में आंसू आ जाते हैं। उनके डांस स्टेप भी बेहद कमाल लग रहे हैं।

इस मजेदार डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर _mahek.muskan_ नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा जब दुल्हन की बहन ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया तो सभी ने उसकी प्रतिक्रिया दी, वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं, यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स बहुत ही प्यारे कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत ही कमाल का डांस, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा डांस के साथ बहुत ही अच्छे एक्सप्रेशन भी दे रही है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story