Video Viral: बिल्ली पार्क में मजे से झूल रही थी झूला, लेकिन फिर जो उसके साथ हुआ, वीडियो देख कर बन जाएगा दिन

Cat Video Viral: वायरल वीडियो में बिल्ली पार्क के अंदर झूला झूल रही है। वह स्लाइड पर झूल रही है। जिसमें वह पहले चढ़ती है और फिर फिसलते हुए नीचे गिर जाती है। ऐसा करने में शायद उसे बहुत मजा आता है। फिर वह दुबारा से ऐसा करती है

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 11 Nov 2022 9:07 AM GMT
X

Cat Video Viral(video-social media)

Cat Video Viral: लोगों को जानवरों के वीडियो देखना बहुत पसंद होता है। क्योंकि वह वीडियो में अजब गजब हरकते करते नजर आते हैं। खासकर कुत्ते-बल्ली के वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं। सड़कों पर हर जगह आपको बिल्ली और कुत्ते देखने को मिल जाएंगे कुछ बहुत आलसी होते हैं तो कुछ चंचल, चंचल जानवर मजेदार हरकते करते हैं। जिनको देख कर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्यूट बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बच्चों की तरह पार्क में झूला झूलते हुए, मजे कर रही है।

पार्क में झूला झूलते हुए नीचे गिर गई बिल्ली, गिरने के बाद बिल्ली ने की ऐसी हरकत, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

वायरल वीडियो में बिल्ली पार्क के अंदर झूला झूल रही है। वह स्लाइड पर झूल रही है। जिसमें वह पहले चढ़ती है और फिर फिसलते हुए नीचे गिर जाती है। ऐसा करने में शायद उसे बहुत मजा आता है। फिर वह दुबारा से ऐसा करती है और फिर से फिसलते हुए नीचे गिर जाती है। वह दम छोटे बच्चों की तरह इस झूले को झूलती रहती है। ऐसा करते हुए वह बहुत एन्जॉय करती है। शायद बिल्ली को स्लाइड पर खेलना बहुत पसंद है। बिल्ली की यह हरकत बहुत लोगों का दिल जीत नहीं है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर Yoda4ever नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा बिल्ली स्लाइड का आनंद ले रही है। वीडियो पर अब तक 16.7k लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मेरी बिल्ली पूरी तरह से ऐसा करती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह मेरे द्वारा देखी गई सबसे प्यारी चीजों में से एक है। सभी बिल्ली की हरकत को क्यूट बता रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story