×

Chandrayaan-3 Moon Landing: 'भारत चांद पर', PM मोदी ने दी बधाई- यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है

Chandrayaan-3 Moon Landing: भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो चुकी है। पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है।

Aman Kumar Singh
Published on: 23 Aug 2023 8:50 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 1:50 PM GMT)

Chandrayaan-3 Moon Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 बुधवार (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड हुआ। देश में चंद्रयान-3 की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा है। पूरे देश और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टीम को बीते चार वर्षों से इस गौरवान्वित पल का ही इंतजार रहा था। भारत आज चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। इसके पीछे इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और प्रतिज्ञा है। उन्होंने अपनी जिंदगी के चार महत्वपूर्ण साल चांद पर तिरंगा लहराने में लगा दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों की इस सफलता पर भूरी-भूरी प्रशंसा की। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'अब सूर्य और शुक्र से जुड़े मिशन की बारी है।'

देखें लाइव अपडेट्स...

PM मोदी ने बताया ऐतिहासिक, किया ट्वीट

PM मोदी बोले- 'आदित्य L-1 मिशन लॉन्च करेगा भारत'

चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'अब हम आदित्य L-1 मिशन लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी ने वर्चुअली कनेक्ट होकर यह पूरा कार्यक्रम देखा और ISRO को बधाई दी।

पूर्व ISRO चीफ के. सिवन ने जताई खुशी

पूर्व इसरो चीफ के. सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हम वास्तव में उत्साहित हैं। हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।'

'अमेजिंग जॉब इसरो', भारत को मिल रहीं बधाईयां


भारत की इस अभूतपूर्व सफलता पर NASA से जुड़े स्पेस नेटवर्क 'कैनबेरा' ने बधाई दी है। ट्वीट कर लिखा है, 'अमेजिंग जॉब इसरो।'

PM मोदी- अमृतकाल में 'सफलता की अमृत वर्षा' हुई

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता पर संबोधन में कहा, 'ये क्षण अभूतपूर्व है। अमृतकाल में सफलता की अमृत वर्षा हुई है। पीएम मोदी ने आगे कहा, आज हम अंतरिक्ष में नए भारत के नई उड़ान के साक्षी बने हैं।'

'यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है'

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह क्षण भारत के नए जयघोष का है। उन्होंने आगे कहा, ये क्षण मुश्किलों के महासागर के पार करने का है। पीएम मोदी ने आगे कहा, जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण को देखते हैं तो हमें बेहद गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

'विकसित भारत के शंखनाद का है ये पल'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यह पल विकसित भारत के शंखनाद का है। इस सफल मिशन पर भारत जीत के जश्न में डूबा है।

ऐतिहासिक क्षण सफल, सॉफ्ट लैंडिंग पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिकों से कहा, 'चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है। ये पल भारत का है। इसके लोगों का है। सभी वैज्ञानिक इसके लिए बधाई के पात्र हैं।'

पीएम मोदी ने सफल लैंडिंग पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सफल लैंडिंग पर बधाई दी।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ISRO चीफ की पहली प्रतिक्रिया

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (ISRO chief S Somnath) ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर कहा कि, 'भारत अब चांद के साउथ पोल पर है।'

चांद के साउथ पोल पर पहुंचा भारत

चांद के दक्षिणी ध्रुव यानी साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई है। इस वक़्त पूरे देश में जश्न शुरू हो चुका है। पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं।

जोहानिसबर्ग से जुड़े पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इस वक़्त साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मलेन के लिए गए हुए हैं। पीएम मोदी वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए जुड़ गए हैं।

ISRO ने कहा- सब कुछ प्लान के हिसाब से

इसरो ने कहा कि, 'अब तक सब कुछ प्लान के हिसाब से हो रहा है।'

अच्छे तरीके से नीचे उतर रहा लैंडर

ISRO ने बताया कि, 'लैंडर अपनी स्पीड अनुमानित तरीके से कम कर रहा है। बेहद अच्छे तरीके से नीचे जा रहा है। ग्राउंड से अभी भी किसी प्रकार की कोई कमांडिंग नहीं की जा रही। अभी रफ ब्रेकिंग फेज (Rough Breaking Phase) में हैं।

विक्रम लैंडर का लैंडिंग प्रोसेस जारी

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की लैंडिंग प्रक्रिया अच्छे से शुरू हो चुकी है। ISRO ने बताया कि, लैंडर विक्रम का पावर डिसेंट फेज शुरू हो चुका है। लैंडर अपनी स्पीड अनुमानित तरीके से कम कर रहा है। अभी ग्राउंड से कोई कमांडिंग नहीं की जा रही।


ISRO ने बताया लॉन्चिंग से लैंडिंग का सफर

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लैंडिंग के बीच के सफर के बारे में ISRO की ओर से जानकारी दी जा रही है। इसरो ने बताया कि, लैंडर मॉड्यूल (lander module) 21 बार पृथ्वी के और 120 बार चंद्रमा का चक्कर लगा चुका है।

भारत से पहले अमेरिका, चीन, रूस चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। इसकी लैंडिंग को लेकर इसरो की ओर से पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। बस अब इंतजार है केवल रोवर से विक्रम का चांद पर उतरने का। इसके लिए देशभर लोग में पूजा-पाठ और दुआएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस कार्यक्रम को देखने के लिए वर्चुअली जुड़ेंगे। वहीं, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में असीम उत्साह का मौहाल है।

आपको बता दें कि साल 2008 में भारत ने पहला चंद्रयान-1 लॉन्च किया था। उसके बाद साल 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ था, लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई थी और यह मिशन असफल हो गया था। 14 जुलाई, 2023 को भारत ने चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था, जिसकी आज सॉफ्ट लैंडिंग की प्रतीक्षा की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो भारत चंद्रमा के साथउ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। भारत ने चंद्रयान-3 मिशन पर 600 करोड़ रुपए खर्च किये हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story