Raebareli News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों का जमकर हंगामा

Raebareli News: नगरपालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर के मनमानी रवैये के खिलाफ 34 में से 29 सभासदों ने विरोध प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

Narendra Singh
Published on: 9 April 2025 5:52 PM IST
X

Raebareli News: नगरपालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर के मनमानी रवैये के खिलाफ 34 में से 29 सभासदों ने विरोध प्रदर्शन किया और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। आरोपों से घिरे अध्यक्ष बचते नजर आए, जबकि सभासदों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

विरोध प्रदर्शन के कारण:

* मनमानी रवैया: सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

* भ्रष्टाचार: सभासदों ने अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

* नगर पालिका की कार्यशैली: सभासदों ने नगर पालिका की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

*आरोपों से घिरे अध्यक्ष: अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर आरोपों से घिरे नजर आए, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखा मगर बात मानने को तैयार नहीं है

सभासदों की आगे की रणनीति:

सभासदों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। अब देखना यह है कि आगे क्या होता है। जय प्रकाश वर्मा ने बताया की नगर पालिका बैठक थी जो एक बोर्ड बैठक के लिए बुलाया गया था जो जेल रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंडवार करने के लिए जो पचास लाख के पॉवर को लेकर हमसे बात नहीं की गई है और नगर पालिका अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे है।

वही ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि सभासद लोगो से बात की जा रही है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story