×

Funny Video Viral: बच्चे ने पढ़ाई के डर से मां को कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आपकी भी हंसी नहीं रुक पाएगी

Funny Video Viral: वायरल वीडियो में एक क्यूट सा बच्चा है, जो की पढ़ाई कर रहा है, और उसे अपना होमवर्क करने में जोर आ रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 27 Sep 2022 12:05 PM GMT
X

Mother Son Video:सोशल मीडिया पर बच्चों के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। जिसे यूजर काफी पसंद करते हैं। बच्चों के क्यूट और फनी वीडियोस को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। और बच्चे कभी अपने अदाओं से तो कभी अपने क्यूट डांस से यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। लेकिन बच्चे कभी कभी छोटी उम्र में कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिसे सुनकर हम चौंक जाते हैं। और सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक बच्चे का फनी वीडियो वायरल हो रहा है।

मम्मी की डाट से रोने लगा बच्चा

वायरल वीडियो में एक क्यूट सा बच्चा है, जो की पढ़ाई कर रहा है, और उसे अपना होमवर्क करने में जोर आ रहा है। फिर वह रोते रोते अपनी मम्मी से कहता है। कि मैं जिंदगी भर पढ़ाई करते करते बुढा हो जाऊंगा, पागल मम्मा।बच्चे की बात सुनकर उसकी मम्मी कहती है। तो क्या हुआ पढ़ लिख कर बुढ़ा हो जाना। बच्चे की यह बात सुनकर कौन अपनी हंसी रोक सकता है। आज के समय में हर बच्चे को पढ़ाई के लिए रोते हुए देखा है। पर इस बच्चे ने तो हद ही करदी इसकी बात सुनकर लग रहा है बच्चे ने बहुत दूर का सोच लिया।

यूजर्स ने दिए वीडियो पर रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर saloni_agrwal17 ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। जिस पर यूजर ने बहुत प्यारे प्यारे रिएक्शन भी दिए एक ने लिखा रुलाओ मत इतने प्यारे बच्चे को, बच्चे को एडवाइस दे रहे हैं कि बेटा मम्मी चेंज कर दो और दूसरे ने लिखा आज कल के बच्चों पर पढ़ाई इतनी बोझ क्यों बन गई है। मां बाप को अपने बच्चों को किताबों से प्यार करना सिखाना चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story