×

Emotional video: दादा जी को उनके 85 जन्मदिन पर दिया बच्चों ने सरप्राइज, वीडियो देख कर हो जाएंगे भावुक

Emotional viral video: दादाजी को दिया केक के साथ सरप्राइज, वीडियो में सभी फैमिली के लोग एक रेस्टोरेंट में होते हैं। तभी अचानक से दादाजी के सामने एक व्यक्ति केक ले आता है। जिसे देख कर वह हो जाते हैं इमोशनल

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 16 Oct 2022 10:17 AM GMT
X

Emotional viral video(video-social media)

Emotional viral video:आज के दौर में बहुत कम लोग है जो अपनी फैमिली को समय दे पाते है। क्योंकि इस बिजी लाइफ काम ही इतना होता है कि खुद के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। कहते हैं खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनके पास अपने दादा-दादी होते हैं। ये दोनों अपने पोते पोती को मां बाप से भी ज्यादा प्यार करते हैं। उनकी हर इच्छा को पूरी करते हैं। लेकिन कुछ लोग इनके प्यार को समझते हैं तो कुछ इनके प्यार को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन न जाने कितने ऐसे वीडियो सामने आते हैं। जिसमें लोग मां-बाप के साथ ही इतना बुरा व्यवहार करते हैं। वह दादा-दादी के साथ तो क्या ही करते हैं। पर ऐसे सभी लोग नहीं होते हैं। इसका एक उदाहरण आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्यूट वीडियो में देख सकते हैं।

दादाजी को दिया केक के साथ सरप्राइज, वीडियो में सभी फैमिली के लोग एक रेस्टोरेंट में होते हैं। तभी अचानक से दादाजी के सामने एक व्यक्ति केक ले आता है। जिसे देख कर वह हो जाते हैं इमोशनल

वीडियो में आप देख सकते हैं। कि दादाजी एक टेबल पर बैठे हैं। उनका चेहरा उदास भी लग रहा है। शायद वह ये सोच रहे हैं कि उनका बर्थडे किसी को याद नहीं है। बता दें कि दादाजी का ये 85 जन्मदिन है। तभी एक शख्स टेबल पर केक लाकर रख देता है। केक को अचानक से देख कर दादाजी शोक हो जाते हैं। पहले वह खुशी से हंसने लगते हैं और फिर अचानक से रोने लग जाते हैं। ऐसा लगता है शायद उन्होंने ये सोचा नहीं था, फिर सभी उन्हें हैप्पी बर्थडे विश करते हैं साथ में आस पास के लोग भी उनके लिए तालियां बजाने लगते हैं। लेकिन ये सब देख कर दादाजी बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं और बच्चों की तरह हरकते करते हैं।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

इस इमोशनल वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग क्या सोचेंगे नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा 85 उम्र के दादाजी सरप्राइज को देख कर इमोशनल हो गए और केक को देख कर उनके अंदर का बच्चा बाहार आ गया। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा सबके पास काश ऐसे बच्चे होते, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जिनके पास दादाजी होते हैं वह बहुत खुशनसीब होते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story