×

Video Viral: एलपीजी गैसे से कपड़ा प्रेस कर रहा ये शख्स, वीडियो देख आपके होश उड़ जाएंगे

Cloth Iron With LPG Gas: इसमें से कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या ऐसा भी हो सकता हैं। हम आपको आज एक ऐसे वीडियो के बारे में बताएंगे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 1 Dec 2022 12:54 AM GMT
X

एलपीजी गैस से कपड़ा प्रेस कर रहा है शख्स

Cloth Iron With LPG Gas: सोशल मीडिया पर आपको हर दिन कुछ अलग-अलग तरह के नए वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो काफी इंटरेस्टिंग होते है। इसमें से कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या ऐसा भी हो सकता हैं। हम आपको आज एक ऐसे वीडियो के बारे में बताएंगे जो आपकों काफी रूचिकर लगेगा। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो लोगों को हैरानी में डाल रहा है। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति LPG गैस से कपड़ों को इस्त्री (प्रेस) करते हुए दिखाई दे रहा है। यह देखकर इंटरनेट यूजर्स भी हैरान रह गए कि कैसे ऐसा हो सकता हैं। यूजर्स भी तरह-तरह के इसपर अपना रिएक्शन दे रहें हैं। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स भी हैरान दिख रहा है।

शख्स ने प्रेस किया एलपीजी गैस से कपड़ा

आप वीडियो में देख सकते है कि एक व्यक्ति कपड़े प्रेस कर रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह कपड़े आयरन करने के लिए बिजली या कोयला नहीं, बल्कि एलपीजी गैस का उपयोग कर रहा है।

वहीं, वीडियो बनाने वाला शख्स भी अचंभित है कि आखिर कोई कैसे सिलेंडर के जरिए कपड़े प्रेस कर सकता है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कपड़े प्रेस करने वाले शख्स से यह पूछता दिख रहा है कि यह आविष्कार उसने कैसे किया और आप इसका इस्तेमाल कब से कर रहें हैं।

वहीं कपड़े प्रेस करने वाला शख्स इसके जवाब में कहता है कि उसे इसके बारे में तो नहीं पता हैं लेकिन मैं इसका इस्तेमाल पिछले चार साल से कर रहा हूँ। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने सीधे सिलेंडर से प्रेस में पाइप लगाया हुआ है। हालांकि यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रेस कैसे इससे गर्म हो रहा है। लेकिन यह शख्स फिर इसीसे कपड़े प्रेस करता हुआ नजार आ रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story