×

Video Viral: स्कूटी में फन फैला कर बैठा था कोबरा, व्यक्ति ने हाथ से निकाला बाहार, वीडियो देख कर हो जाओगे दंग

Cobra Video Viral: वायरल वीडियो में एक शख्स हाथ में पेचकश लिए खड़ा है। फिर वह स्कूटी पर पेचकश की मारता है। तभी सांप गुस्से में अपनी फन फैलाता है। फिर शख्स पेचकश से स्कूटी में कुछ करता है। सांप अपनी फन को निकाल कर फुफकारता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 3 Nov 2022 11:02 AM GMT
X

Cobra Video Viral(video-social media)

Cobra Video Viral: सोशल मीडिया पर मजेदार और फनी वीडियो के साथ-साथ कुछ खतरनाक वीडियो भी वायरल होते हैं। यूजर्स इन वीडियोस को देखना इसलिए पसंद करते हैं। क्योंकि वह इससे सतर्क हो जाते हैं। सबसे खतरनाक सांप होता है। जिसके एक बार डसने से व्यक्ति का बचना मुश्किल होता है। आपने सांप को कई जगह देखा होगा जैसे जंगल, जूते में, घर के किसी कोने में, लेकिन क्या कभी आपने किसी कोबरा को स्कूटी के अंदर बैठा देखा है। ऐसा सोच के अजीब लग रहा होगा कि सांप अंदर कैसे जा सकता है। लेकिन यह सत्य है। वायरल वीडियो में आप ऐसा देख सकते हैं।

फन को फैलाते हुए स्कूटी के हैंडल में जा बैठा कोबरा, वीडियो देख कर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

वायरल वीडियो में एक शख्स हाथ में पेचकश लिए खड़ा है। फिर वह स्कूटी पर पेचकश की मारता है। तभी सांप गुस्से में अपनी फन फैलाता है। फिर शख्स पेचकश से स्कूटी में कुछ करता है। सांप अपनी फन को निकाल कर फुफकारता है। लेकिन शख्स उस सांप से बिल्कुल भी नहीं घबराता है। बिना डरे वह सांप की पूंछ को ढूंढ़ता है। आस पास खड़े लोग डर कर सांप का वीडियो बना रहे होते हैं। तभी व्यक्ति सांप कि पूंछ को पकड़ने में सफल रहता है। उसे पूंछ की मदद से बिना डरे दूर ले जाता है। सांप भी शांति से स्कूटी से बाहार आ जाता है। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। जैसे उस व्यक्ति ने सांप पर जादू कर दिया है।

वीडियो वायरल

इस खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर avinashyadav_26 नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 25 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दादा आप इतने आसानी से कैसे निकाल ले रहे हो मुझे तो देख के डर लग गया बाकी बहुत ही शानदार दादा मानना पड़ेगा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपके जैसा कोई नहीं भईया, सभी यूजर्स व्यक्ति की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story