×

Krushna Abhishek Video: कॉमेडियन राजीव ठाकुर को एयरपोर्ट पर कृष्णा अभिषेक ने मारा चाटा, देखें वीडियो

Krushna Abhishek Funny Video: वायरल वीडियो में कृष्णा अभिषेक सबके सामने एयरपोर्ट पर राजीव ठाकुर को चाटा मार देते हैं। वीडियो देख कर हर कोई इसे रियल समझ ले परन्तु यह सत्य नहीं है। बल्कि यह सिर्फ एक मजाक है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 20 Nov 2022 10:04 AM GMT
X

Krushna Abhishek Funny Video(video-social media)

Krushna Abhishek Funny Video: कृष्णा अभिषेक कॉमेडी के बादशाह है, इनके कॉमेडियन अंदाज का तो हर कोई दीवाना है। कृष्णा कई सारे शो में जाकर लोगों को बहुत हंसाते हैं। वहीं यह सिर्फ टीवी या फिल्मों में ही फैंस का मनोरंजन नहीं करते बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई फनी वीडियोस डालकर लोगों को हंसाते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ही वीडियो शेयर करते हैं। जिसे देख कर कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक सकता है। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह कॉमेडियन राजीव ठाकुर को एयरपोर्ट पर चाटा मार रहे होते हैं।

कृष्णा अभिषेक ने मारा सबके सामने कॉमेडियन राजीव ठाकुर को चाटा, वीडियो देख कर रोक नहीं पाओगे अपनी हंसी

वायरल वीडियो में कृष्णा अभिषेक सबके सामने एयरपोर्ट पर राजीव ठाकुर को चाटा मार देते हैं। वीडियो देख कर हर कोई इसे रियल समझ ले परन्तु यह सत्य नहीं है। बल्कि यह सिर्फ एक मजाक है। दरअसल कृष्णा अभिषेक ने रील बनाने के लिए ऐसा किया दोनों सिर्फ मस्ती में यह वीडियो बना रहे हैं। वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी है। कृष्णा अभिषेक दिल तो खोया है यहीं पे कहीं पे इस गाने पर राजीव ठाकुर के साथ फनी एक्ट कर रहे हैं। जिसे देख कर कोई भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर सकता है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो को खुद कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप दोनों कमाल हो यार, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ठाकुर को पीट दिया खाली पीली में, यूजर्स वीडियो पर बहुत ही फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story