×

Amethi News: इस कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को बताया ‘विकास में बाधक’, भाजपा पर लगाई आरोपों की झड़ी

Amethi News: कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने मंहगाई वा अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में कहा कि एक बार उनके हाथ बटेर लग गया था।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 1 July 2023 10:58 AM GMT
X

Amethi News: कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने मंहगाई वा अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में कहा कि एक बार उनके हाथ बटेर लग गया था। इस बार अमेठी की जनता उनकी सच्चाई जान गई है। स्मृति ईरानी विकास का झूठ परोसती हैं।

जो सिलेंडर स्मृति लेकर घूमती थीं, आज वो तीन गुना रेट पर हो गया!

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्मृति को अमेठी के विकास में बाधक बताया। कहा कि अमेठी के लोग हर जगह हर मोड़ पर इनसे सवाल करेंगे। स्मृति ईरानी बेनामी विकास को नाम देने अमेठी आई हैं। महंगाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो सिलेंडर लेकर स्मृति ईरानी घूमती थीं। सिलेंडर का दाम आधा हो जाएगा, इस उम्मीद के साथ लोगों ने बीजेपी को सत्ता में लाया। आज वह तीन गुना रेट पर हो गया है। दाल महंगी हो गई है। सब्जी महंगी और तेल महंगा हो गया है।

तेल, सिलेंडर लेकर बैठे थे कांग्रेस नेता

प्रेस वार्ता के दौरान दीपक सिंह ने खाद्य पदार्थों और सिलेंडर को दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया कि आखिर आज वह कहां चली गई हैं। दीपक सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि स्मृति जी ने ₹13 किलो की चीनी हर नागरिक को देने का वादा चुनाव में किया था। ईरानी जी की स्मृति में उनके वादों को याद दिलाने के लिए आज हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो नफरत की नदियां बहा रही है। राहुल गांधी उस पर मोहब्बत का पुल बना रहे हैं। उनकी तमाम सारी विकास योजनाएं जो यहां पर संचालित हैं। उनकी मेरे पास लिस्ट है। अमेठी में तमाम सारी योजनाएं कांग्रेस पार्टी ने शुरू की थीं। हजारों करोड़ की योजनाएं कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई थीं। वह आज इंडस्ट्रियल एरिया नेशनल हाईवे के रूप में स्थापित हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा- पांच काम गिनाकर दिखा दें स्मृति

दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी द्वारा एक कार्य नहीं किया गया। यदि कोई विकास हुआ तो कोई पांच काम बताएं। आज अमेठी के लोग यह जानना चाहते हैं कि ₹13 किलो की चीनी कब मिलेगी। सिलेंडर कब सस्ता होगा। अमेठी की पारंपरिक योजनाएं जो कांग्रेस के सरकार में शुरू हुई थीं, वह बंद होती जा रही हैं। बसों का संचालन बंद हो गया है। यहां पर संचालित होने वाली ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। बहुत सारी योजनाएं फैक्ट्रियों को ओने-पौने दामों पर नीलाम कर दिया गया। स्मृति बीते नौ साल से मंत्री हैं। चार वर्षों से अमेठी सांसद हैं। आपका विकास कहां है। अब आपका झूठ नहीं चलेगा।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story