×

Crocodile Attack Video: मगरमच्छ ने गाय को बनाया अपना शिकार, लेकिन नहीं हुई कोशिश कामयाब, वीडियो वायरल

Crocodile Attack Video: वायरल वीडियो में एक गाय तालाब के किनारे से गुजर रही होती है। तभी एक मगरमच्छ तालाब से बाहार आता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 1 Nov 2022 1:25 PM GMT
X

Crocodile Attack Video(video-social media)

Crocodile Attack Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हमेशा वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी बहुत क्यूट वीडियो होते हैं तो कभी बहुत फनी वीडियो होते हैं। जानवरों के कई बार भयानक वीडियो भी सामने आते हैं। जिसमें वह एक दूसरे से लड़ाई करते हैं। शक्तिशाली जानवर हमेशा अपने से कमजोर जानवर से ही लड़ता है और कई बार तो इस कदर झगड़ते हैं कि एक दूसरे की जान भी ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक मगरमच्छ और गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मगरमच्छ गाय को अपना शिकार बनाना चाहता है।

खुखांकर मगरमच्छ ने जबड़े से पकड़ा गाय का पिछला हिस्सा, लेकिन शिकार बनाने में हुआ असफल

वायरल वीडियो में एक गाय तालाब के किनारे से गुजर रही होती है। तभी एक मगरमच्छ तालाब से बाहार आता है। फिर मौका पाते ही वह अपने जबड़े से गाय के पिछले हिस्से को पकड़ लेता है। लेकिन गाय बिना घबराये वहां से जाने की कोशिश करती है। लेकिन मगरमच्छ गाय को नहीं छोड़ता है। फिर भी गाय हिमत नहीं हारती है। आगे की तरफ पूरा जोर लगाती है और फिर मगरमच्छ हार मान लेता है। इसके बाद गाय तुरंत वहां से भाग जाती है और उसकी जान बच जाती है।

यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन

इस खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर twfeq नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। वहीं यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गाय माँ को बचाने के लिए भगवान का शुक्र है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मगरमच्छ की ताकत को आज एक गाय ने हरा दिया, अच्छा है बच गई गाय। वीडियो पर काफी अच्छे व्यूज भी आए है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story