TRENDING TAGS :
Video Viral: बांसुरी बजा रहे शख्स के साथ मिलकर बार-बार 'लाललाल' गाता दिखा कौवा, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान
Video Viral: वीडियो में गिउसप्पे कासीनी नाम के एक व्यक्ति को हाथ में बांसुरी और गोद में एक पालतू रैवेन के साथ एक सोफे पर बैठे हुए दिखाया गया है।
Crow Video Viral(video-social media)
Video Viral: सोशल मीडिया पर अजब गजब वीडियो रोजाना वायरल होते हैं। जिसमें पशु-पक्षियों के वीडियो देख कर तो हैरानी ही हो जाती है। मालिक और पेट के बीच के प्यार का वीडियो तो आपने देखा ही होगा, चाहे पक्षी हो या जानवर दोनों ही अपनी मालिक की सारी बात मानते हैं। वह अपने मालिक के लिए बहुत ज्यादा वफादार होते हैं। इतना ही नहीं वह मालिक को देख कर बहुत सारी चीजे भी सिख लेते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कौवा अपने मालिक को देख कर गाना गाने लगता है।
कौवा ने मालिक के साथ मिलकर गाया गाना, वीडियो बना देगा आपका दिन, देखे वायरल वीडियो
वीडियो में गिउसप्पे कासीनी नाम के एक व्यक्ति को हाथ में बांसुरी और गोद में एक पालतू रैवेन के साथ एक सोफे पर बैठे हुए दिखाया गया है। जैसे ही वह बांसुरी बजाना शुरू करता है, कौवा उसके साथ मिल जाता है और बार-बार 'लाललाल' गाता है। वीडियो ऐसा है कि आपको अपने 'वाह' को रोकना मुश्किल हो सकता है। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है। जैसे यह किसी और की आवाज है। परन्तु यह आवाज कौवे की ही है। जहां कौवे को इतना बेसुरा समझा जाता है। वहीं यह कौवा इतना मधुर गा रहा है।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कौवा सबसे बुद्धिमान पक्षी हैं। तोते केवल नकल कर सकते हैं। कौवे सोच सकते हैं और वही कर सकते हैं जो उन्हें बताया जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा दोनों की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है। सभी लोग कौवे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।