×

Viral Video: माँ की ऐसी ममता पहले नहीं देखी होगी आपने, वीडियो देख कर आजाएंगे आंसू

Mother Emotional Video Viral: सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक शक्तिशाली मां अपने बच्चे का ख्याल रखते हुए काम करती हुई नजर आरही है।

Anjali Soni
Published on: 26 Sep 2022 8:31 AM GMT
X

Baby and Mother Emotional Video: माँ एक ऐसा शब्द जिसके बारे में जितना कहे उतना कम है। माँ अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर जाती है। माँ के जितना परिश्रम कोई भी नहीं कर सकता, वो माँ ही होती है जो धूप में भी छाँव जैसी होती है। हर कस्बा, हर गांव, हर शहर में एक माँ होती है जो की अपने परिश्रम और हिम्मत के लिए जानी जाती है। अपने बच्चे को 9 महीने पेट में रखती है फिर उसे बड़ा कर उसे शिक्षित कर कमाऊ बनाने तक अपनी पूरी मेहनत करती है। चाहे माँ घर का काम करती हो या जॉब करती हो उसे अपने बच्चे की फिक्र हमेशा रहती है। कि वह ठीक है या नहीं उसने खाना खाया है या नहीं , माँ हर वक्त यही ख्याल करती है। दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो मां के जितना काम और परिश्रम कर सकें। अक्सर सोशल मीडिया पर भी मां की मेहनत और मां के प्यार के वीडियो सामने आते रहते हैं। और हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक मेहनती माँ का वीडियो सामने आया है।

मां तो आखिर मां होती है

सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक शक्तिशाली मां अपने बच्चे का ख्याल रखते हुए काम करती हुई नजर आरही है।वीडियो में मां एक ठेले पर कुछ सामान बेचती हुई दिख रही है और उसने ठेले पर एक कपड़ा बांद कर उसे झूले की शेप दे रखी है जिसमे उसका बच्चा सो रहा होता है। और वह अपने बच्चे को झूला जुला रही होती है। और साथ में अपना काम भी कर रही होती है। वीडियो में मां की मेहनत नजर आ रही है और मां का प्यार भी नजर आ रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @gulzar_sahab नाम अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। और शेयर कर इस पर लिखा हालात बुरे थे मगर रखती थी अमीर बनाकर, हम गरीब थे, ये बस हमारी माँ जानती थी। अब तक इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। और यूजर्स वीडियो देख कर बहुत इमोशनल भी हो रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स ने अपने विचार भी दिए, जिसमे एक ने लिखा हमें गर्व है इस माँ पर, और दूसरे ने लिखा माँ इसके लिए कोई शब्द नहीं है। में सोचती हूं की माँ ही असली भगवान है। यह एक असली सितारा है और ये सितारा हमें और कहि देखने को नहीं मिलेगा हमेसा अपने माँ बाप की इज्जत करें। इस दुनिया में सबसे बड़ी योद्धा माँ होती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story