×

Cute Baby Video: अपने नवजात छोटे भाई को गोद में पाकर खुश हुआ छोटा बच्चा की आंख से छलक उठे आंसू , वीडियो वायरल

Cute Baby Video Viral: सोशल मीडिया पर भी सिब्लिंग्स के रिश्ते के कई प्यारे, फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा जिसे देख कर आंखें नम हो जाएगी।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 2 Oct 2022 12:54 PM GMT
X

Cute Baby Video Viral: दुनिया के सारे रिश्ते एक तरफ होते हैं और भाई-बहन का रिश्ता एक तरफ होता है, ये रिश्ता बहुत प्यारा और अनोखा होता है। भाई-भाई हों या भाई-बहन हो या बहन-बहन हो हमेशा लड़ते ही नजर आएंगे कभी भी एक दूसरे को प्यार जताते हुए नजर नहीं आएंगे पर इसका मतलब ये नहीं की वह एक दूसरे से प्यार नहीं करते वह एक दूसरे के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। इनके प्यार की कोई सिमा नहीं होती है। अगर किसी पर भी मुसीबत आ जाए तो एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और मिलकर मुसीबत का सामना करते हैं। सोशल मीडिया पर भी सिब्लिंग्स के रिश्ते के कई प्यारे, फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा जिसे देख कर आंखें नम हो जाएगी।

भाई हुआ इमोशनल

ज्यादातर बड़े भाई हो या बड़ी बहन हो वह अपने छोटे भाई या बहन के आने पर सबसे ज्यादा खुश होते हैं। उसका एक मां की तरह ख्याल रखते हैं। उसके हंसने से लेकर रोने तक उसका साथ निभाते हैं, कभी-कभी झगड़ते भी है तो कभी-कभी साथ मिलकर बहुत शरारत भी करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपको दो भाई के बीच का प्यार देखने को मिलेगा। वीडियो में एक क्यूट बच्चे ने अपने नवजात छोटे भाई को गोद में ले रखा है और उसे प्यार भरी निगाहों से निहार रहा है। अपने छोटे भाई को को देखते हुए बिल्कुल भी नजर नहीं हटा रहा है। उसे देखते हुए वह बहुत इमोशनल भी हो जाता है। उसकी आंख से आंसू आने लगते हैं। वह कुछ बोल नहीं पाता है। उसे कुछ समझ नहीं आता है वह अपनी खुशी कैसे बयां करें। उसकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। फिर लास्ट में वह अपने भाई को हंसते हुए रोते हुए गले लगा लेता है। वीडियो बहुत ही प्यारा है। हर किसी को इमोशनल करदे।

वीडियो वायरल

वीडियो देख कर आप रो पड़ेंगे, ये क्यूट बच्चा अपने भाई को गोद में लेकर सबसे ज्यादा खुश है। वीडियो को सोशल मीडिया पर @TansuYegen नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल वीडियो को अब तक करोड़ो व्यूज मिले हैं। लाखों लोगों ने वीडियो को पसंद भी किया है। यूजर्स ने वीडियो पर कमैंट्स भी किए हैं। कमैंट्स में एक यूजर ने लिखा बहुत ही प्यारा और बहुत ही सुन्दर नजारा, दूसरे ने लिखा इस वीडियो पर लिखने के लिए तो कोई शब्द ही नहीं है इस क्यूट बच्चे का अपने भाई के लिए प्यार देख कर तो आँखों में से आंसू आ गए और सबने बच्चे को ब्लेसिंग दी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story