×

Snake Mongoose Fight Video: नेवले और सांप के बीच हुई भयानक जंग, वीडियो देख कर रह जाओगे दंग

Snake and Mongoose Fight Video: वायरल वीडियो में सड़क पर तीन चार नेवलों ने सांप को घेर रखा है। सांप भी अपनी फन फैलाए सड़क के बीच में बैठा है। कुछ ही देर में एक नेवला उसपर हमला कर देता है। सांप भी उसे दबोचने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन नेवला उससे बचने में बार-बार सफल होता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 1 Nov 2022 9:12 AM GMT
X

Snake and Mongoose Fight Video

Snake and Mongoose Fight Video(video-social media)


Snake and Mongoose Fight Video: लड़ाई एक ऐसी चीज हे जो हम इंसानों में भी एक दूसरे से होती है। तो जानवरों में भी होती है। वह भी एक दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं। जैसे बिल्ली और चूहे जानी दुश्मन होते हैं। अगर बिल्ली चूहे को देख लेती है तो उसे जिन्दा नहीं छोड़ती है। ऐसे ही बहुत से जानवर जिव एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। जो देखते ही एक दूसरे को खा जाते हैं। सांप और नेवला भी एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। इनकी दुश्मनी तो इस कदर है जैसे दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। इनके लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं।

सांप और नेवले के बीच छिड़ी खतरनाक लड़ाई, वीडियो देख कर फूल जाएंगी सांसे

वायरल वीडियो में सड़क पर तीन चार नेवलों ने सांप को घेर रखा है। सांप भी अपनी फन फैलाए सड़क के बीच में बैठा है। कुछ ही देर में एक नेवला उसपर हमला कर देता है। सांप भी उसे दबोचने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन नेवला उससे बचने में बार-बार सफल होता है। नेवला आखिर में सांप के मुँह को जोरदार पकड़ लेता है और सांप अपने आपको बचाने की कोशिश करता है। लेकिन सांप चाहकर भी अपने आप को छुड़ा नहीं पाता है। दोनों की लड़ाई को आस पास खड़े लोग बड़े आराम से देख रहे थे। लेकिन कोई भी उनके लड़ाई के बीच में नहीं गया।

वीडियो वायरल

इस खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर beautiful_new_pix नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है और लाखों व्यूज आए है। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक लिखा सांप हमेशा हार जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह होती है असली लड़ाई, असली जंग लेकिन जीता कौन है। सभी यूजर वीडियो पर शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story