×

Video: दीपिका सिंह ने शॉर्ट्स पहन किया मजेदार डांस, संध्या का लुक देख कर दीवाने हुए फैंस

Deepika Singh Dance Video: वायरल वीडियो में दीपिका ने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और नियॉन कलर का क्रॉप टॉप पहना है। जिसमें वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है। साथ में वह म्यूजिक को एन्जॉय करते हुए कमाल का डांस कर रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 14 Nov 2022 9:44 AM GMT
X

Deepika Singh Dance Video(video-social media)

Deepika Singh Dance Video: एक्टर्स जितना अपने काम में बिजी होते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन वह पर्दे पर जैसे दीखते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ में उतने ही अलग होते हैं। अब बात करते हैं, फेमस टीवी सीरियल दीया और बाती हम से संध्या बींदणी ने लाखों फैंस के दिलों पर राज किया है। वैसे तो अब यह सीरियल बंद हो चूका है लेकिन फिर भी इस सीरियल से संध्या बींदणी यानि दीपिका सिंह ने अपनी पहचान बनाई थी, वह अपने रोल के लिए बहुत ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है। तो वहीं दीपिका सिंह अपनी पर्सनल लाइफ में उतनी ही अलग है। वह अपने सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है। वह नए-नए वीडियो और फोटोज अपने अकॉउंट पर शेयर करती रहती है।

दीपिका सिंह ने मॉडर्न लुक में किया बेहतरीन डांस, शॉर्ट्स पहन दिखाया नया अवतार, संध्या बींदणी ने जीता फैंस का दिल

वायरल वीडियो में दीपिका ने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और नियॉन कलर का क्रॉप टॉप पहना है। जिसमें वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है। साथ में वह म्यूजिक को एन्जॉय करते हुए कमाल का डांस कर रही है। उन्होंने वीडियो बनाते समय डबल शैडो वाला फ़िल्टर भी यूज़ किया है। जिसकी वजह से उनके पीछे उनकी शैडो भी नाचते हुए नजर आ रही है। वह वीडियो के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी ख्याल रख रही है। दीपिका सिंह अपने ऑफिसियल अकाउंट पर ऐसे ही डांस के कई सारे वीडियो शेयर करती रहती है।

यूजर्स ने पसंद किया वीडियो

दीपिका सिंह की अदाओं पर यूजर्स दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो को दीपिका ने खुद अपने ऑफिसियल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा आज सोमवार है और मुझे डांस करना पसंद है। वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दीया और बाती हम, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इसे देखने के बाद मुझे भी मूव करने का मन कर रहा है। सभी दीपिका सिंह के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story