×

Video: फूड डिलेवर करने उड़ कर जाता है ये शख्स, वीडियो देख कर उड़ जाएंगे होश !

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति किसी टेक्नोलॉजी की मदद से हवा में उड़ रहा है और उड़ते हुए खाना डिलेवर करने जा रहा है। आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे लेकिन ये बात सत्य है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 7 Oct 2022 7:58 AM GMT
X

Food Delivery Boy Video:आज के समय में लोग बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ-साथ, हर काम ऑनलाइन करने लगे हैं। चाहे कोई सामान मंगाना हो या फिर खाना। आज कल ऑफलाइन शॉपिंग करना कोई भी पसंद नहीं करता है। सब ऑनलाइन शॉपिंग करना ही पसंद करते हैं। इसके कई बेनिफिट भी है। आपका ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से काफी टाइम बचता है और अगर आप थके हुए हो या खाना नहीं बना सकते और बाहार भी नहीं जाना हो तो घर पर फूड आर्डर करके मंगा सकते हो। कोरोना काल के बाद से सभी लोग ज्यादा ऑनलाइन ही सब कुछ मंगाते हैं क्योंकि कोई भी क्राउड में जाना पसंद नहीं करता है। अब जो लोग हमें डिलेवरी देकर जाते हैं। वह ये पूरी कोशिश करते हैं कि हमारा फूड हमें समय से मिल जाए।

उड़ कर करता है फ़ूड डिलेवर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति किसी टेक्नोलॉजी की मदद से हवा में उड़ रहा है और उड़ते हुए खाना डिलेवर करने जा रहा है। आप इस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे लेकिन ये बात सत्य है। वीडियो में डिलेवरी बॉय उड़ रहा है। वह फ़ूड बैग के साथ उड़ रहा है। शायद इस टेक्नोलॉजी की मदद से खाना आर्डर करते ही एक मिनट में पहुंच सकता है। ये वीडियो सऊदी अरब का है। जहां डिलेवरी बॉय बड़ी-बड़ी बिल्डिंगो से उड़ता हुआ नजर आ रहा है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर @dailyloud नामक अकाउंट ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो शेयर कर लिखा पहला उड़ने वाला डिलवेरी बॉय सऊदी अरब में। वीडियो अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 90 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती जाएगी ये सब तो देखने को मिलता ही रहेगा शायद कुछ समय में खाना अपने आप ही डिलेवर होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ऐसा डिलवेरी बॉय हमें चाहिए ताकि जब भी खाना आर्डर करे तो वेट नहीं करना पड़े 1 मिनट में खाना हमारे सामने आजाए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story