×

Banda News: केंद्र की योजनाओं पर जांच की मांग, आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Banda News: जनपद में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण, आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण कार्यों में भारी हेराफेरी का आरोप लगाया। कहा कि इन मामलों की जांच होनी चाहिए।

Anwar Raza
Published on: 24 Aug 2023 10:18 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 10:54 AM GMT)
X

Banda News: जनपद में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण, आयुष्मान योजना और अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण कार्यों में भारी हेराफेरी का आरोप लगाया। कहा कि इन मामलों की जांच होनी चाहिए।

सीएजी रिपोर्ट का किया जिक्र

कलेक्ट्रेट पहुंचे करीब दो दर्जन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने द्वारिका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट, आयुष्मान योजना, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी सहित तमाम कथित घोटालों की जांच की मांग की। बांदा के आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष के अवधेश सिंह ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में ये घोटाले उजागर हुए हैं। स्वतंत्र एजेंसियों को इनकी गहनता से पड़ताल कर घोटालेबाजों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Banda News: नहर किनारे अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बांदा के बबेरू में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर के किनारे पड़ा मिला। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करवाने पर जुटी रही। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बबेरू कस्बे के बांदा रोड गायत्री मंदिर के पीछे का है। जहां गायत्री मंदिर के पीछे नहर के किनारे एक लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह पहुंचे और शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Anwar Raza

Anwar Raza

Next Story