×

Deputy CM Brajesh Pathak: टीबी के सफाए के लिए बड़ा फैसला मलेरिया को भी इस साल कर देंगे खत्म

Deputy CM Brajesh Pathak: भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्री टीबी जड़ समूल उन्मूलन के लिए टीबी मरीजों वाले गांवों को गोद लेंगे। मलेरिया का भी इस साल के अंत तक कर दिया जाएगा सफाया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 13 April 2022 9:31 AM GMT
X

Deputy CM Brajesh Pathak: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एलान किया किया कि पार्टी के विधायक, सांसद और मंत्री टीबी जड़ समूल उन्मूलन के लिए टीबी मरीजों वाले गांवों को गोद लेंगे। वह प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट पाठक ने कहा कि उनका विभाग यूपी के आम लोगों के लिए बेहतर तरह से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

बृजेश पाठक ने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत 1.80 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। यूपी के 12 लाख श्रमिकों ने अब तक जन अरोग्य योजना का लाभ उठाया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 10 करोड़ 94 लाख़ कोविड टेस्ट किए गए हैं। यूपी में कोविड के एक्टिव केसों की वर्तमान में संख्या महज 300 है।

बृजेश पाठक ने कहा कि ई संजीवनी एप बनाया गया है जिससे अब घर बैठे डाक्टरों से बात कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत मलेरिया को समाप्त करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

कोविड की चौथी लहर की आशंकाओं पर बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी में 559 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुके हैं।... कोविड काल मे यूपी सबसे बेहतर रहा है। अभी तक 11 करोड़ कोविड टेस्ट किये गए हैं। टीकाकरण में भी यूपी देश में नंबर वन है। टीकाकरण से यूपी महामारी से बची हुई है। लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हुई है। गांव में क्लस्टर माध्यम से टीकाकरण का डोर टू डोर कंपेन चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की समाप्ति तक मलेरिया को खत्म करने का संकल्प है। संचारी रोग को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। JE और AES जैसे बीमारियों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। CM ने संचारी रोग अभियान की शुरुआत की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा घर-घर दस्तक अभियान के तहत आंगनबाड़ी की कार्यकर्त्री और ANM घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग की रोक थाम के बारे में बताएंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। साफ पानी और साफ सफाई के बारे में जानकारी देंगे।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story