×

Diwali Celebration 2022: अतरंगी अंदाज में जलाया शख्स ने रॉकेट, वीडियो देख कर हो जाओगे दंग

Diwali Celebration 2022: वीडियो में शख्स रॉकेट जलाता हुआ नजर आ रहा है। वह भी जमीन पर रख कर नहीं अपने हाथ में ही रॉकेट जला रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 24 Oct 2022 9:21 AM GMT
X

Diwali celebration 2022(Video-social media)







Diwali Celebration 2022: दिवाली का त्यौहार आते ही पुरे देश में रौशनी हो जाती है। क्योंकि यह त्यौहार ही रौशनी का है। इस दिन सभी लोग अपनों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। दिवाली के दिन हर अंधेरी जगह रोशन हो जाती है। दुनिया भर में शोर रहता है। दिवाली के दिन सभी लोग रंगोली बनाते हैं। घर की सुन्दर सजावट करते हैं। लक्ष्मी माता की पूजा करते हैं। हर जगह बहुत सारे दिए जलाते हैं, और साथ में पटाखे भी जलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी दिवाली से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ अलग तरीके से रॉकेट जला रहे हैं।

शख्स ने किया सभी को हैरान, जलाया सिगरेट से रॉकेट

वीडियो में शख्स रॉकेट जलाता हुआ नजर आ रहा है। वह भी जमीन पर रख कर नहीं अपने हाथ में ही रॉकेट जला रहा है। शख्स ने हाथ में बहुत सारे रॉकेट पकड़ रखे हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि वह रॉकेट माचिस या लाइटर से नहीं बल्कि सिगरेट से जला रहा है। व्यक्ति सिगरेट पीते हुए एक के बाद एक रॉकेट उससे जला रहा है। यह दिखने में बेहद ही खतरनाक है लेकिन शख्स को ऐसा करते हुए बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। वह बडे आराम से एक प्रोफेशनल की तरह उन रॉकेट्स को जला रहा है।

यूजर्स हुए हैरान

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 22.4k लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसे यूक्रेन और रसिया वाले ढूंढ रहे हैं । कुछ भी हो जाए इसे इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा साहसी कहूं या फिर मूर्ख समझ नहीं आ रहा है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story