×

Girl Rangoli Video: लड़की ने बनाई कील और धागे से खूबसूरत रंगोली, वीडियो वायरल

Girl Rangoli Video: रंगोली दिखने में जितनी सुन्दर लगती है। उससे कई ज्यादा उसे बनाने में मेहनत लगती है। घंटों तक इसे बनाना पड़ता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 23 Oct 2022 9:52 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2022 9:52 AM GMT)
X

Girl made beautiful Rangoli(Video-Social media)

Girl made beautiful Rangoli: दिवाली के आते ही सभी लोग शुरवाती दिनों में कुछ ना कुछ तो करते ही है। सबसे ज्यादा अपने घरों की सफाई या उसकी सजावट जिसके लिए लोग बाजार में जाते हैं। दिवाली के समय में बाजारों में काफी भीड़ बढ़ जाती है। बाजारों की रौनक के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन बाजारों के साथ-साथ लोग घरों में भी शानदार सजावट करते हैं। कुछ लोग तो घर के सामनो से ही सजावट करते हैं। खासकर रंगोली जो कि सजावट में चारचाँद लगा देते हैं। रंगोली आपने आज तक रंगों से ही बनी हुई देखी होगी। लेकिन इस वायरल वीडियो में कील और धागे से बनी हुई रंगोली देख सकते हैं।

लड़की ने बनाई जबरदस्त रंगोली, देखे कील और धागों का कमाल

रंगोली दिखने में जितनी सुन्दर लगती है। उससे कई ज्यादा उसे बनाने में मेहनत लगती है। घंटों तक इसे बनाना पड़ता है। उसके बाद इसका ध्यान भी रखना पड़ता है। क्योंकि रंगों को कोई भी आसानी से मिटान सकता है। लेकिन इस वीडियो को देख कर आपकी यह चिंता दूर हो जाएगी, क्योंकि वायरल वीडियो में इस लड़की ने रंगोली बनाने का अलग तरीका अपनाया है। जिसमें कोई रंग नहीं बल्कि बहुत सारी किले और धागे का इस्तेमाल किया है और वाकई में रंगोली बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है। रंगोली एक दम रंगीन लग रही है।

यूजर्स हुए हैरान

इस रंगोली के वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग क्या सोचेंगे नामका अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक ढेरों लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वा क्या कला दिखाई है। अब इस रंगोली को कोई नहीं मिटा सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा रंगोली बहुत सुन्दर लग रही है लेकिन इसे बनाने में भी बहुत मेहनत लगी होगी। सभी यूजर लड़की के इस टैलेंट को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story